Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel Rates Today: तेल के दाम पिछले महीने ताबड़तोड़ बढ़े थे। अभी एक दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 0.28 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 95.26 डॉलर पर पहुंच गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं।
Petrol Diesel Rates today: पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले महीने ताबड़तोड़ बढ़े थे। अभी एक दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड आज 0.28 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 95.26 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, WTI में 0.27 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यह 92.43 डॉलर प्रति बैरल पर है।
इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है। यानी पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज 2 जून यानी मंगलवार राहत भरा है।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। वहीं चेन्नई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं है। आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है।
लखनऊ, पटना, जयपुर, देहरादून में पेट्रोल-डीजल के रेट
लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।
रायपुर, चंडीगढ़ और भोपाल में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है।
7.50 रुपये तक बढ़ चुके हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी।
इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी का असर यह हुआ कि अधिकतर राज्यों में अब पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, आंध्र प्रदेश , ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, और पश्चिम बंगाल में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







