Home rss business hindi पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटने के बाद जारी हुए रेट, जानें आपके...

पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटने के बाद जारी हुए रेट, जानें आपके लिए क्या बदला?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत ने पेट्रोल, डीजल और विमान के ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को घटाने के बाद आज सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर सामान्य पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है। डीजल भी 95.20 रुपये लीटर की रेट से ही बिक रहा है। यानी आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स 1.50 रुपये से घटाकर 0.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि, डीजल पर टैक्स 25 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, घरेलू खपत के लिए जारी पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विंडफॉल टैक्स के घटने या बढ़ने से घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल के रेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

कच्चे तेल के रेट में गिरावट

ब्लूमबर्ग के मुताबिक गुरुवार सुबह इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 89 सेंट गिरकर 104.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 97 सेंट नीचे 101.47 डॉलर पर था।

कच्चा तेल सस्ता या महंगा होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम कब बदलते हैं?

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर हर देश में एक जैसा नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस देश में फ्यूल की कीमतें बाजार तय करता है या सरकार। कच्चे तेल की कीमत में बदलाव का कितना हिस्सा पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों तक पहुंचता है।

जिन देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पूरी तरह बाजार तय करता है, वहां कच्चे तेल की कीमत बदलने का असर बहुत जल्दी दिखता है। दूसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। तीसरे और चौथे सप्ताह तक नई कीमतें पूरी तरह लागू हो जाती हैं।हालांकि इसका असर टैक्स पर भी निर्भर करता है। जहां ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी ज्यादा होती है, वहां कच्चे तेल की कीमत बदलने का असर अपेक्षाकृत कम होता है।

आज अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के क्या हैं रेट

आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है।

दिल्ली के मुकाबले सबसे महंगे शहर चित्तूर में पेट्रोल 16.22 और डीजल 10.86 रुपये लीटर महंगा है। वहीं सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर दिल्ली से पेट्रोल में 13.46 और डीजल में 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। यानी दिल्ली की कीमत को आधार मानें तो पेट्रोल में देश के सबसे सस्ते और महंगे शहर के बीच कुल अंतर ₹29.68, जबकि डीजल में ₹21.50 प्रति लीटर बैठता है।

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है। जबकि, एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN