Home National news hindi प्रदर्शन से ठीक पहले कैसा है जंतर-मंतर का हाल, तस्वीरों में देखें

प्रदर्शन से ठीक पहले कैसा है जंतर-मंतर का हाल, तस्वीरों में देखें

4
0

Source :- BBC INDIA

द्रौपदी मुर्मू

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिया गया बयान ‘सियासत से प्रेरित’ है.

दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के बाद उनका धन्यवाद किया था.

राहुल गांधी ने मुलाक़ात के बाद मीडिया से कहा, “मुझे लग रहा था कि राष्ट्रपति कहेंगी कि चुनाव चोरी नहीं होता है. लेकिन राष्ट्रपति ने हमारी बातें सुनीं. उन्होंने हमारी बातों को नकारा नहीं. हम हैरान रह गए. उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि भारत में चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं.”

इस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं.

उन्होंने कहा, “महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने इंडिया गठबंधन को मिलने का समय दिया था. राहुल गांधी और उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता, जो पिछले कई दिनों से अनर्गल, निराधार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने देश के सर्वोच्च संस्थान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो न सिर्फ़ विचित्र लगता है, बल्कि उसमें सच से ज़्यादा सियासत की गंध आ रही है.”

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “राहुल गांधी का कहना कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने उनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है, ये दर्शाता है कि राहुल गांधी देश की हर संवैधानिक संस्था को अपनी राजनीति का शिकार बनाने का दुष्चक्र रच रहे हैं. उन्होंने आज सारी सीमाएं पार कर दी हैं.”

“राहुल गांधी का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड भी ये रहा है. वो देश के सर्वोच्च न्यायालय के बारे में झूठ बोलने के लिए बिना शर्त माफ़ी मांग चुके हैं. इसके बाद, देश के मुख्य चुनाव आयोग पर वो निरंतर बिना किसी आधार के आरोप लगाते जा रहे हैं.”

सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी आज राष्ट्रपति के साथ हुई वार्ता को इस रूप में प्रस्तुत किया, जैसा उनकी सियासत को सूट करता है.

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को विपक्षी दलों के सांसदों ने राहुल के नेतृत्व में मार्च निकालकर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाक़ात की थी.

SOURCE : BBC NEWS