Home rss sports hindi प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, धाकड़ गेंदबाज की...

प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, धाकड़ गेंदबाज की खुल सकती है किस्मत

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह पांच मैचों की ODI सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी है। प्रसिद्ध की गैरमौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जिन्होंने हाल ही में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

प्रसिद्ध कृष्णा अभी चोट से उबर रहे हैं। उनकी फिटनेस और मैच खेलने की क्षमता का आकलन करने के लिए 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE में मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट निर्धारित हैं। हालांकि, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

टेस्ट के लिए प्रसिद्ध को फिट करना प्राथमिकता

PTI को BCCI के एक सूत्र ने बताया कि प्रसिद्ध की रिकवरी अच्छी चल रही है, लेकिन टीम मैनेजमेंट और नेशनल सिलेक्शन कमेटी उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के पक्ष में नहीं हैं। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो जाएं, क्योंकि इस फॉर्मेट में उनकी जरूरत ज्यादा महसूस की जा रही है।

सूत्र ने बताया कि प्रसिद्ध अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 1 और 2 नवंबर को उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है। किसी भी स्थिति में टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी का मानना है कि उन्हें टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होना चाहिए, जहां ODI के मुकाबले उनकी ज्यादा जरूरत है। प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान से दूर हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने में जुटे हैं।

आकिब नबी को मिल सकता है मौका

प्रसिद्ध की गैरमौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के नाम पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लिंकन में खेले गए इंडिया ए के पहले अनौपचारिक टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। उनके प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है और अब उन्हें ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

अब इटली में खेलते नजर आएंगे जेम्स एंडरसन, बनाया गया टीम का कप्तान

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर गिरी ICC की गाज, इंग्लैंड का भी हुआ बड़ा नुकसान

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV