Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्रिंस नरूला का करिश्मा संग जुड़ा नाम तो भड़के एक्टर, बोले- मेरी...

प्रिंस नरूला का करिश्मा संग जुड़ा नाम तो भड़के एक्टर, बोले- मेरी पत्नी और बेटी को…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/kkp_1792256386800_QX6j_1792256397615_xLSZ_db91346e-ff8b-4b03-8ecc-16d784faa7e1_zbuh.jpg

प्रिंस नरूला और करिश्मा तलवार का रोडीज शो में आमना-सामना हुआ। इसके बाद से फैंस दोनों के एडिट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

रोडीज रीबर्थ के लेटेस्ट एपिसोड में स्प्लिट्सविला की एक्स कंटेस्टेंट और प्रिंस के साथ क्लोज रहीं करिश्मा तलवार आईं। करिश्मा के आने के बाद फैंस ने प्रिंस और करिश्मा को लेकर कुछ एडिट्स बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। इन सबको देखकर अब प्रिंस ने सबसे रिक्वेस्ट की है। उन्होंने सबको अपनी बेटी का वास्ता दिया है।

ध्यान रखें मेरी पत्नी और बेटी हैं

प्रिंस ने लिखा, ‘दोस्तों मेरी एक रिक्वेस्ट है। आप मुझे लेकर एडिट्स बनाना चाहते हो तो बनाओ, लेकिन प्लीज ध्यान रखें कि मेरी पत्नी और बेटी है।’

हैप्पिली मैरिड आदमी हूं

प्रिंस ने आगे लिखा, ‘मैं हैप्पिली मैरिड आदमी हूं और मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी ये सब फालतू के एडिट्स को देखते हुए बड़ी ना हो।’

करिश्मा मेरी एक्स नहीं

अपनी टीवी की जर्नी को लेकर प्रिंस ने कहा कि उनकी काफी खूबसूरत जर्नी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि करिश्मा स्प्लिट्सविला में केवल उनकी एक पार्टनर थीं, ना कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जैसा कि कुछ एडिट्स से लग रहा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी टीवी रिएलिटी शोज को लेकर काफी खूबसूरत जर्नी रही है। स्प्लिट्सविला की ऑडियंस जानती है कि वह सिर्फ विला में मेरी कनेक्शन थी ना कि मेरी एक्स।’

बता दें कि जब रोडीज में करिश्मा आती हैं तब सबका ध्यान प्रिंस पर गया। होस्ट रणविजय सिंह प्रिंस को याद भी दिलाते हैं कि दोनों डेटिंग रिएलिट शो में कनेक्शन थे। प्रिंस भी इस बात को मानती हैं।

करिश्मा फिर मस्ती करते हुए बोलती हैं कि प्रिंस ने उन्हें छोड़ा क्योंकि उन्हें लगा कि मैंने उन्हें 599 रुपये में बेच दिया। इस पर प्रिंस तुरंत बोलते हैं कि दोस्तों मैं यहां सिर्फ इसी इंटरव्यू के लिए यहां हूं। मैं दूसरे इंटरव्यू में आता हूं।

करिश्मा ने प्रिंस को छेड़ा

करिश्मा फिर प्रिंस को सेक्सी बोलती हैं। इस पर नेहा प्रिंस को छोड़ते हुए कहती हैं कि क्या ये कनेक्शन फिर शुरू हो गया है। करिश्मा फिर क्लीयर करती हैं कि वह ओजी गैंग को ज्वाइन करने वाली हैं।

प्रिंस का करियर

प्रिंस लास्ट शो द 50 में नजर आए थे। वह इस शो में कंटेस्टेंट बनकर आए थे। लेकिन शो के विनर वह नहीं बल्कि शिव ठाकरे बने थे।

अब फिलहाल वह रोडीज शो में नजर आ रहे हैं। प्रिंस ने रोडीज शो से ही अपना करियर शुरू किया था, लेकिन बतौर कंटेस्टेंट। वह इस शो के विनर भी थे और अब वह शो में बतौर लीडर नजर आते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN