Home rss business hindi प्रॉफिट में मामूली उछाल, कमाई में गिरावट… अब सोमवार को शेयर का...

प्रॉफिट में मामूली उछाल, कमाई में गिरावट… अब सोमवार को शेयर का क्या रहेगा हाल?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सम्मान कैपिटल लिमिटेड के शेयर पर सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी
  • सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 1.25 प्रतिशत बढ़कर 312.34 करोड़ रुपये हो गया

Sammaan capital share price: अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को निवेशकों की नजर सम्मान कैपिटल लिमिटेड के शेयर पर होगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 1.25 प्रतिशत बढ़कर 312.34 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 308.47 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी ने इससे पिछली जून तिमाही में 243.30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

तिमाही में सम्मान कैपिटल लिमिटेड की कुल आय घटकर 1,850.85 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,260.52 करोड़ रुपये थी। इस दौरान मुख्य ब्याज आय भी घटकर 1,161.26 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 1,449.02 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च भी घटकर 1,426.28 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 1,835.49 करोड़ रुपये था।

लोन वितरण में उछाल

कंपनी की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून 2026 के अंत तक पांच प्रतिशत बढ़कर 59,188 करोड़ रुपये हो गईं। इस दौरान ऋण वितरण में 62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 6,278 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2027 तक एयूएम को बढ़ाकर 70,000 करोड़ रुपये करने का है। एसेट्स गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी का ग्रॉस एनपीए अनुपात सितंबर के अंत तक पिछली तिमाही की तुलना में 0.06 प्रतिशत घटकर 0.15 प्रतिशत रह गया।

सम्मान कैपिटल के बिजनेस अपडेट

हाल ही में सम्मान कैपिटल ने बताया कि इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी PJSC (IHC) की स्पेशल पर्पस व्हीकल, एवेनिर इन्वेस्टमेंट RSC ने 8.69 करोड़ वारंट को कंपनी के उतने ही इक्विटी शेयरों में बदल दिया है। इससे कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी लगभग 5% बढ़ गई है। कन्वर्जन के बाद सम्मान कैपिटल में IHC की हिस्सेदारी 28.34% से बढ़कर 33.32% हो गई है। कंपनी ने एवेनिर इन्वेस्टमेंट को ₹139 प्रति शेयर की कीमत पर 8.69 करोड़ पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

शेयर परफॉर्मेंस

सम्मान कैपिटल के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार को 137 रुपये क स्तर पर था। लंबी अवधि में यह शेयर दबाव में रहा है। सम्मान कैपिटल के शेयरों में साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 8% की गिरावट आई है और पिछले एक साल में ये 28.15% गिरे हैं। इसी रुझान को देखते हुए सम्मान कैपिटल के शेयरों में पिछले तीन वर्षों में 18.98% और पिछले पांच वर्षों में 40.82% की गिरावट आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN