Source :- LIVE HINDUSTAN
मशरूम खाना पसंद हैं तो एक बार इसकी सब्जी बनाकर खाएं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और रोटी या फिर नान के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यहां सीखिए फटाफट कैसे बनाएं मशरूम की टेस्टी सब्जी।
मशरूम सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसे अलग-अलग तरह से पकाकर खाया जाता है। स्वाद में बेहतरीन लगने वाली मशरूम को पिज्जा-पास्ता में डालने के अलावा कई दूसरी तरह से पकाया जा सकता है। अगर आप मशरूम खाना पसंद करते हैं तो फिर इसकी टेस्टी सब्जी बनाकर ट्राई कर सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और रोटी-चावल या फिर नान के साथ सर्व की जा सकती है। इस सब्जी को झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं मशरूम की टेस्टी सब्जी-
मशरूम की टेस्टी सब्जी बनाने की सामग्री
-250 ग्राम मशरूम (आधे कटे हुए)
-दो टमाटर
-तीन बड़े चम्मच गाढ़ा दही
-एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
– एक बड़ा चम्मच बिरिस्ता (तली हुई प्याज)
-एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-एक चम्मच धनिया पाउडर
– आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
-आधा छोटा चम्मच हल्दी
-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
– नमक स्वादानुसार
-आधा कप ताजी क्रीम
-एक कप पानी
-कसूरी मेथी और धनिया
मशरूम की सब्जी बनाने की विधि
मशरूम की सबसी बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह से साफ कर लें। इन दिनों मशरूम ज्यादा गंदे आते हैं इसलिए इन्हे सिर्फ पानी में साफ करना काफी नहीं है। मशरूम को साफ करने के लिए एक प्लेट में आटा निकाल लें और फिर एक-एक मशरूम पर आटा लगाएं और अच्छी तरह से रब करें। सही तरह से रब करने से मशरूम की सारी गंदगी निकल जाती हैं जो पानी से नहीं होती। आटे से रब करने के बाद आप इन्हें पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब मशरूम को काटकर एक तरफ रख दें। फिरटमाटर की प्यूरी बना लें और अब मशरूम को मैरीनेट कर लें। इसके लिए एक कटोरे में मशरूम को दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, बिरिस्ता, टमाटर का पेस्ट और सारे मसालों के साथ 15-20 मिनट के लिए मैरीनेट करें। फिर पैन में तेल गरम करके जीरा, तेज पत्ता और सुखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। फिर पूरा मैरिनेटेड मशरूम मिक्स डालकर 6 से 8 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं। जब ये पक जाए तो फ्रेश क्रीम और थोड़ा पानी दाल कर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। लास्ट में अच्छे फ्लेवर के लिए कसूरी मेथी और धनिया डालकर मिक्स करें। इस टेस्टी सब्जी को रोटी, बटर नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
टिप्स
-मशरूम को मैरिनेट करने से पहले आप इसको बटर में थोड़ा फ्राई कर सकते हैं। इससे टेस्ट काफी ज्यादा फ्लेवरफुल हो जाता है और मशरूम की सब्जी बनने का टाइम कम हो जाता है।
-सब्जी बनने के बाद इसके फ्लेवर को इन्हेंस करने के लिए आप इसमें एक चम्मच घी डाल सकते हैं।
-अगर आपको चटपटा खाना पसंद है तो आप इसमें एक चम्मच चिकन मसाला जरूर मिलाएं। इससे मशरूम की सब्जी का टेस्टी बहुत ज्यादा इंहेंस हो जाएगा और रोटी-चावल के साथ ये लाजवाब लगेगी।
– बिरिस्ता तली हुई प्याज को कहा जाता है। इसे बनाने के लिए प्याज को लंबाई में काट लें और फिर तेल गर्म होने के बाद इसमें प्याज को मीडियम टू लो फ्लेम पर ब्राउन होने तक सेक लें। फिर ठंडी होने पर इसे क्रश कर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



