Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फरहान ा भट्ट जीत गई ं खतरो ं क े खिलाड़ ी...

फरहान ा भट्ट जीत गई ं खतरो ं क े खिलाड़ ी 15? वायरल वीडिय ो क े बाद ह ो रह ी चर्चा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/13/1200x900/farahana_bhatt_13_09_1789314699183_80d4138c-4056-4738-9717-c9ec04929d2e_1789314703883_988e71d9-8d0a-451f-bd7a-02b3218dea99_bd906075-4a26-444b-8cb0-fb0988891789_042d593d-2035-4ce3-ae2b-6d2363a90e4b.png

खतरों के खिलाड़ी 15 का फिनाले एपिसोड आज यानी रविवार को मुंबई में शूट हुआ। इस शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि किसने रोहित शेट्टी के शो की ट्रॉफी जीती है। 

खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत 1 अगस्त, 2026 को हुई थी। शो की शूटिंग शो शुरू होने से कुछ महीने पहले केप टाउन में हुई थी। वहीं, इस शो का फिनाले शूट आज यानी रविवार को मुबंई में हुआ। मुंबई में कंटेस्टेंट्स संग रोहित शेट्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रोहित शेट्टी का शो किसने जीता है? कुछ यूजर्स का दावा है कि फरहाना भट्ट ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कुछ का मानना है कि अविनाश मिश्रा ने शो जीता है।

मुंबई में आज शूट हुआ खतरों के खिलाड़ी का फिनाले एपिसोड

फिनाले शूट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में फरहाना भट्ट रोहित शेट्टी को गले लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में फायरवर्क्स भी देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि फरहाना भट्टी ही खतरों के खिलाड़ी 15 जीती हैं।

बाइक पर एंट्री मारते नजर आए अविनाश मिश्रा

सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा ने शो जीता है। सोशल मीडिया पर अविनाश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अविनाश बाइक पर स्टेज पर एंट्री मारते नजर आ रहे हैं।

करण वाही हैं खतरों के खिलाड़ी के सेकेंड रनर अप

अविनाश मिश्रा और फरहाना की जीत के बीच सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि करण वाही सेकेंड रनर अप बने हैं। करण वाही इससे पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उस सीजन में करण वाही काफी पहले ही शो से बाहर हो गए थे।

करण वाही हो गए थे इमोशनल

करण वाही सीजन 8 में भी नजर आए थे। खतरों के खिलाड़ी 15 में करण वाही ने वो स्टंट जीता था जो वो उस सीजन में नहीं कर पाए थे। ये एक वॉटर स्टंट था जिसमें करण वाही एक व्हील से बंधे थे और व्हील पानी के अंदर और बाहर घूम रहा था। सीजन 8 में ये स्टंट करते हुए करण वाही बहुत ज्यादा पैनिक कर गए थे। हालांकि, इस सीजन में करण वाही जब ये स्टंट जीते तो वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। करण वाही के स्टंट पूरा करने के बाद वाही जैसे ही बाहर आए थे, रोहित शेट्टी ने उन्हें गले लगा लिया था।

फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा से इम्प्रेस हैं रोहित शेट्टी

शो में फरहाना भट्ट की परफॉर्मेंस की बात करें तो रोहित शेट्टी को फरहाना भट्ट की परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही हैं। फरहाना भट्ट बिना किसी डर के स्टंट परफॉर्म करती हैं और अपने ज्यादातर स्टंट जीतती हुई आई हैं।

अविनाश की बात करें तो अविनाश भी अपने टास्क को बखूबी पूरा कर रहे हैं। रोहित शेट्टी अविनाश से वाकई इम्प्रेस हैं। बीते एपिसोड में अविनाश ने एक वॉटर स्टंट को रोहित शेट्टी की स्टंट टीम से भी तेज किया था। रोहित अविनाश की ये स्पीड देख काफी खुश हो गए थे। रोहित शेट्टी अविनाश के लिए कह चुके हैं कि वो शो जीतने की काबीलियत रखते हैं।

इस शो में करण वाही और फरहाना भट्ट के बीच एक क्यूट एंगल भी देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ एपिसोड्स में बाकी कंटेस्टेंट्स को करण और फरहाना को एक दूसरे के नाम पर छेड़ते देखा जाता है। रोहित शेट्टी भी फरहाना भट्ट औक करण वाही को छेड़ते नजर आते हैं। वहीं, करण वाही भी मानते हैं कि फरहाना अब उनकी अच्छी दोस्त हो गई हैं।

बता दें, खतरों के खिलाड़ी 15 के फिनाले में कुछ वक्त बाकी है। अभी मेकर्स की तरफ से किसी भी विनर के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश और फरहाना खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 2 होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN