Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फिर रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार हैं अल्लू अर्जुन? ‘अवतार’ से हो रही...

फिर रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार हैं अल्लू अर्जुन? ‘अवतार’ से हो रही है इस फिल्म की तुलना

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Avatar_Atlee_Allu_Arjun_1789812847175_tTij_1789812850632_r6kt_3c1301dd-28d2-4691-aca2-c1c7778f2880_rys9.jpg

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के विजुअल्स की एक हालिया इवेंट में काफी तारीफ की गई और एक लिरिसिस्ट ने तो यह तक कह दिया कि ऐसी फिल्में तो हॉलीवुड में बनती हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसका पार्ट-2 तो और भी दमदार साबित हुआ। इसके बाद अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म राका अनाउंस हुई, जिसके टीजर का ऑडियंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। एक हालिया इवेंट में अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का डायरेक्शन संभाल रहे एटली की काफी तारीफ हुई और यह तक कह दिया गया कि एटली में ऑडियंस को हॉलीवुड लेवेल विजुअल्स देखने को मिलेंगे। क्या वाकई एटली की अगली फिल्म हमें जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ वाला फील देने वाली है?

एटली बना रहे वर्ल्ड लेवल की सिनेमा

चेन्नई में विजय सेतुपति की अपकमिंग तमिल फिल्म ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च पर कई तमिल फिल्ममेकर्स एकसाथ जमा हुए। इसी इवेंट में सिबी चक्रवर्ती ने न सिर्फ एटली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना एसएस राजामौली के साथ की, बल्कि उन्होंने एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को हॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक ‘अवतार’ के साथ कंपेयर किया। सिबी स्टेज पर खड़े होकर एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के बारे में बात कर रहे थे, इस मूवी में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

“आने वाले 3 दिन में हर कोई देखेगा..”

सिबी चक्रवर्ती ने एटली की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने फिल्म के विजुअल्स देखे हैं, उन्होंने मुझे दिखाए थे। सर मुझे नहीं लगता है कि अवतार में भी इस तरह के विजुअल्स थे। आने वाले 3 दिनों में हर कोई अपनी आंखों से देखेगा, जिसकी मैं बात कर रहा हूं। इसके विजुअल्स एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी हैं। बता दें कि एटली की फिल्म की पहली झलक ऑडियंस को 21 सितंबर को मिलने वाली है। इस दिन एटली का बर्थडे होता है और इस खास मौके पर वह अपने फैंस के लिए अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक का टीजर रिलीज करने वाले हैं।

हॉलीवुड में बनती हैं इस तरह की फिल्में

एटली की तारीफ कर रहे सिबी यहीं पर नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने एसएस राजामौली के साथ ‘जवान’ फेम डायरेक्टर की तुलना की। सिबी ने कहा, “मैं और भी कुछ कहना चाहता हूं। जिस तरह राजामौली सर भारतीय सिनेमा को नेक्स्ट लेवल पर लेकर गए हैं, मुझे लगता है कि एटली सर भी भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।” सिबी ने एटली की तारीफ में कहा कि वह सिर्फ उनके टीचर ही नहीं बल्कि उनके मेंटॉर भी रहे हैं। इसी इवेंट में लिरिक्स राइटर विवेक ने भी राका मूवी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘राका’ जैसी फिल्में अभी तक सिर्फ हॉलीवुड में देखी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN