Home rss world hindi फिर हमला हुआ तो मिलेगा दर्दनाक जवाब, ईरान ने अमेरिका को दी...

फिर हमला हुआ तो मिलेगा दर्दनाक जवाब, ईरान ने अमेरिका को दी खुलेआम चेतावनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है। इसमें उन्होंने कहाकि उनके देश पर भविष्य में होने वाले किसी भी हमले का तेज, ताकतवर और ज्यादा दर्दनाक जवाब दिया जायेगा।

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है। इसमें उन्होंने कहाकि उनके देश पर भविष्य में होने वाले किसी भी हमले का तेज, ताकतवर और ज्यादा दर्दनाक जवाब दिया जायेगा। गालिबफ ने रविवार को एक संसद सत्र के दौरान कहा कि ईरान हमले के अनुरूप जवाब देने के सिलसिले से आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ईरान के हालिया हमले जवाबी कार्रवाई का सिर्फ पहला कदम हैं। उन्होंने अमेरिका पर युद्ध की झूठी तस्वीरें बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेता सैन्य मोर्चे पर हारने के बाद झूठे प्रचार और मनोवैज्ञानिक पैतरों का सहारा ले रहे थे।

इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूध्य के अनाधिकृत रास्ते से गुजरने वाले अमेरिका से जुड़े तीन जहाजों पर हमला किया था। आईआरजीसी ने फार्स प्रांत में आठ लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा भी की। इन आठ लोगों पर ईरान के पूर्व शाह के बेटे रजा पहलवी का समर्थन करने का आरोप है। दूसरी ओर, इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) में ईरान के मिशन ने अमेरिकी सेना पर आरोप लगाया है कि वह एक ईरानी तेल टैंकर पर हुए हमले में आम नागरिकों की मौत की ज़िम्मेदारी से बच रही है। ईरान ने इस हमले को कायरतापूर्ण और गैर-कानूनी बताया है।

ईरान के मिशन ने रविवार को अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के एक बयान के जवाब में ये बातें कहीं। सेंटकॉम ने उस हमले में शामिल अमेरिकी सेना की सटीकता और पेशेवर रवैए की तारीफ़ की थी। ओआईसी में ईरानी मिशन ने सेंटकॉम द्वारा इस अभियान को बताये गये तरीके की आलोचना की। उनका कहना था कि वाणिज्यिक तेल टैंकर पर हमला कोई ऐसी कार्रवाई नहीं है जिसका जश्न मनाया जाये।

इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने तीन ईरानी कच्चे तेल के टैंकरों पर उस समय हमला किया जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहे अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस घटना से फारस की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में नौवहन और ज्यादा बाधित हो सकती है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक ने ईरान के कई अकारण हमलों से सफलतापूर्वक बचाव किया और किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN