Home मनोरंजन समाचार फिल्म बैन होने के बाद वायरल हो रहा सतलुज मूवी का यह...

फिल्म बैन होने के बाद वायरल हो रहा सतलुज मूवी का यह सीन, सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटे लोग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Diljit_in_Satluj_1783349346235_1783349349999_281f5c87-d946-4803-b982-1f1e9e64909f.jpg

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज का यह सीन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म को लंबे इंतजार के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन दो दिन बाद इसे वहां से भी हटा लिया गया।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कई सालों तक टाली जाने और ढेरों बदलाव किए जाने के बावजूद जब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी पर रिलीज हुई, तो भी इसे कुछ घंटों के अंदर हटा लिया गया। अब सोशल मीडिया पर यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है और इसका एक सीन इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है। सीन पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की बेअंत सिंह की हत्या का है, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर पुलिस के गेटअप में जाकर उनकी गाड़ी में बैठ जाता है।

क्यों वायरल हो रहा फिल्म का यह सीन?

फिल्म के इस सीन में दिखाया गया है कि एक पुलिस ऑफिसर अपनी गाड़ी से निकलकर अचानक मुख्यमंत्री की गाड़ी में बैठ जाता है। इससे पहले कि बेअंत सिंह कुछ समझ पाते, गाड़ी में एक जोरदार धमाका होता है और कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। जिस बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है, वह है इस पूरे सीक्वेंस के दौरान फिल्म के बैकग्राउंड में बज रहा म्यूजिक। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने एक तरह से इस हत्या का महिमामंडन किया है। वायरल हो रही क्लिप उस वक्त सामने आई है जब ZEE5 से इस मूवी को हटाए जाने के लेकर हंगामा मचा हुआ है।

सोशल मीडिया पर क्या कह रही पब्लिक?

एक सोशल मीडिया यूजर ने X पर इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, “फिल्म सतलुज में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का महिमामंडन किया गया है। मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या खालिस्तानियों ने की थी और फिल्म में खालिस्तानी होने का कोई जिक्र नहीं है।” कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- जब आप अपनी फिल्म में आतंकवाद दिखा रहे हों, तब मुश्किल यह होती है कि आपको इसे निगेटिव इमेज में दिखाना होता है, वरना आप खुद एक तरह से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे होते हैं। वहीं एक ने लिखा- लेकिन यह सही है, मुद्दा यह नहीं है कि हत्यारा खालिस्तानी था या नहीं, लेकिन वो इसी के लायक थे।

क्या है फिल्म सतलुज की कहानी?

एक यूजर ने कमेंट किया- बिलकुल इसका महिमामंडन किया जाना चाहिए। उसने हजारों बेगुनाह सिखों की जान ले ली। क्या तुमने जसवंत कालरा की बनाई रिपोर्ट नहीं पढ़ी? इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। बता दें कि फिल्म ‘सतलुज’ की कहानी जसवंत सिंह कालरा की जिंदगी और उनकी जांच पर आधारित है। बता दें कि काफी दिन तक विवादों में रहने के बाद फाइनली यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज हुई और सिर्फ 2 दिन तक ही इस प्लेटफॉर्म पर रही, इससे पहले कि ज्यादा लोग इसे देख पाते, इसे हटा दिया गया और जी5 ने एक नोटिफिकेशन जारी किया कि कुछ कारणों से इस फिल्म को हटा दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN