Home - फोन से चिपककर करेगा चार्ज! नया मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च, इतनी है...

फोन से चिपककर करेगा चार्ज! नया मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च, इतनी है कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए URBN ने अपना नया पावर बैंक Bloq Magtag लॉन्च किया है। इसमें 10000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W USB-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस पावर बैंक को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो ट्रैवलिंग, ऑफिस या रोजमर्रा के कामों के दौरान अपने स्मार्टफोन को चार्ज रखना चाहते हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी गई है।

URBN Bloq Magtag में वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग दोनों का विकल्प दिया गया है। इसकी 10000mAh क्षमता फोन को जरूरत के वक्त एक्सट्रा बैटरी बैकअप देने के लिए है। वहीं, 20W USB-C चार्जिंग के जरिए यूजर्स केबल की मदद से डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक आधिकारिक Qi2-सर्टिफाइड प्रोडक्ट है और इसमें 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

दो डिवाइस एक साथ कर सकेंगे चार्ज

नए पावर बैंक की खासियत डुअल-डिवाइस चार्जिंग है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वायरलेस और USB-C कनेक्शन का इस्तेमाल करके दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसमें पास-थ्रू चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। यह फीचर पावर बैंक को चार्ज करते समय उससे जुड़े डिवाइस को भी चार्ज करने की सुविधा देता है। हालांकि, चार्जिंग की वास्तविक स्पीड डिवाइस और इस्तेमाल किए जा रहे कनेक्शन पर डिपेंड करेगी।

मैग्नेटिक डिजाइन और तीन कलर ऑप्शन

URBN Bloq Magtag में सॉफ्ट-मैट फिनिश दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसका मैग्नेटिक अलाइनमेंट कम्पैटिबल डिवाइस के साथ सुरक्षित कनेक्शन बनाने में मदद करता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे बैग में रखने और यात्रा के दौरान साथ ले जाने के लिए आसान बनाता है।

नया पावर बैंक ब्लैक, लाइट ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें URBN SAFE नाम का सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है, जिसके साथ कंपनी ने कई सुरक्षा जांच और सर्किट-लेवल सेफगार्ड शामिल किए हैं। इस तरह इसके ओवरहीट होने या फिर इसकी वजह से बाकी डिवाइसेज के खराब होने का डर नहीं रहेगा।

इतनी रखी गई है कीमत

URBN Bloq Magtag की भारत में कीमत 2,499 रुपये है। इसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, Zepto और URBN की ऑफीशियल वेबसाइट UrbnWorld.com से खरीदा जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोडक्ट को खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें चलते-फिरते वायरलेस चार्जिंग और केबल के जरिए फास्ट चार्जिंग दोनों की जरूरत होती है। हालांकि, खरीदने से पहले अपने स्मार्टफोन में Qi2 या संबंधित मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग कम्पैटिबिलिटी चेक करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN