Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बंटवारा के लिए किसे मिले कितने करोड़? सनी देओल ने बढ़ाया अपनी...

बंटवारा के लिए किसे मिले कितने करोड़? सनी देओल ने बढ़ाया अपनी फीस का मीटर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/Sunny_D_BW_1786288147844_1786288155812_c9c7839d-2a22-48ae-855a-b59eeababe1f.jpg

Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। जानिए किसे मिली है कितनी फीस?

सनी देओल की फिल्म बंटवारा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो, उसके पहले जान लीजिए किसे मिली है कितनी फीस।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की कास्ट इसकी प्रमोशन पर काफी मेहनत कर रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस मूवी में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी और अली फलज जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है, लेकिन किसे सबसे मोटी फीस मिली है? जाहिर है सनी देओल। लेकिन आखिर कितनी? और अन्य कलाकारों को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली? चलिए जानते हैं।

सनी देओल को मिले कितने करोड़ रुपये?

रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल को ‘बंटवारा 1947’ के लिए 60 करोड़ रुपये फीस मिली है। एक वक्त पर फिल्मों से गायब ही हो चुके सनी देओल ने ‘गदर-2’ के जरिए कमबैक किया था। इसके बाद उन्होंने ‘जाट’ के जरिए दिल जीता और फिर अक्षय खन्ना के साथ नेटफ्लिक्स की मूवी ‘इक्का’ में काम करते नजर आए। सनी देओल की कमाई का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है और माना जा रहा है कि इस साल उन्होंने काफी मोटी फीस अलग-अलग फिल्मों के लिए चार्ज की है। लेकिन बाकी एक्टर्स का क्या? उन्हें कितनी फीस मिली है?

शबाना, प्रीति जिंटा और अली फजल की फीस

बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से कदम रखने वाली प्रीति जिंटा के बारे में खबर है कि उन्हें इस मूवी के लिए 10 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए गए हैं। जहां तक शबाना आजमी की बात है तो उनकी फीस का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन गॉसिप्स हैं कि उन्हें भी 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच दिए गए हैं। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर अली फजल ने इस मूवी में 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बात फिल्म के बजट की करें तो इसे बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आई है।

क्यों खास है ‘बंटवारा 1947’, क्या है कहानी?

कहानी की बात करें तो यह फिल्म उर्दू नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या ओ जमी नई’ से प्रेरित है। फिल्म की कहानी भारत-पाक बंटवारे और उस दौरान भी एकजुट रहे लोगों की लड़ाई पर आधारित है। जहां एक तरफ भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान हिंदू-मुसलमान एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो इस दौरान भी एक दूसरे का हाथ थामे रहे और इंसानियत को मरने नहीं दिया। इस फिल्म के लिए लंबे वक्त बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक साथ आए हैं। देखना होगा कि क्या वो फिर एक बार पहले जैसा कमाल कर पाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN