Home rss world hindi बम फटने जैसी आवाज और भरभराकर गिरने लगीं इमारतें, कोलंबिया भूकंप में...

बम फटने जैसी आवाज और भरभराकर गिरने लगीं इमारतें, कोलंबिया भूकंप में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कोलंबिया में 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के वक्त लोगों को बम विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई दी और बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्ते की तरह ढहने लगीं।

पश्चमी कोलंबिया में सोमवार को आए तेज भूकंप के बाद मरने वालों का आंकड़ा लगातर बढ़ रहा है। अब तक कुल 111 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप के बाद हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सैकड़ों इमारतें पूरी तरह से नेस्तनाबूत हो गईं।

ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें

राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास के लिए धनराशि तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। कोलंबिया में आपतकाल का ऐलान कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की वजह से शहर की कई ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गईं। भूकंप का असर पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर तक भी पड़ा।

कहां था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सैन होज़े डेल पाल्मार में था। यह जगह कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में चोको क्षेत्र में है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र सतह से 107 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के बाद आफ्टरशॉक

कोलंबिया के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि यह पिछले एक दशक में देश में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसके बाद 2.8 और 4.8 तीव्रता के दो झटके भी महसूस किए गए। लोगों का कहना है कि भूकंप के वक्त बम विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद धरती हिलने लगी और इमारतें गिरने लगीं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पेरेइरा शहर में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि मनीजालेस में दो लोगों की जान गई। वाले देल काउका में 27 लोगों की मौत हो गई।

चर्च का टावर गिरा

मनीजालेस शहर में एक गिरजाघर का टावर ढहकर उसके मुख्य प्रार्थना कक्ष पर जा गिरा। चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्षेत्रीय राजधानी क्विब्दो में ”लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।” स्थानीय मीडिया संस्थानों द्वारा साझा किए गए वीडियो में पेरेइरा, कैली और क्विब्दो शहरों में कई मकान क्षतिग्रस्त दिखे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN