Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/1000898962_1790679833137_iXTj_1790679837969_3Pxo_56af0dfe-4385-4001-a128-8579986fc5b4_5c4t.jpgऋतिक रोशन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने फिल्म कृष का जिक्र करते हुए लिखा, ‘किंग, अपने अंदर के कृष को बाहर लाओ।’ एक अन्य यूजर ने कंगना रनौत का जिक्र कर दिया।
वंदे मातरम को लेकर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की ओर से राहुल गांधी को दी गई चुनौती पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का रिएक्शन आया है। करीब एक महीने पुराने वीडियो में राहुल से बांसुरी कहती नजर आ रही हैं कि अगर वह सच में पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें वंदे मातरम पूरा गाना चाहिए। दिल्ली से बीजेपी सांसद ने यह बात पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कही थी। उनका यह बयान राहुल गांधी के उस भाषण के जवाब में था, जिसमें उन्होंने मनुस्मृति की मानसिकता की आलोचना करते हुए पितृसत्ता के खिलाफ लड़ने की बात कही थी।
बांसुरी स्वराज ने वीडियो में कहा था, ‘आप पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं, ठीक है। मुझे क्रिसमस कैरल गाने, पूरा वंदे मातरम गाने और शिव तांडव का पाठ करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन मैं आपको चुनौती देती हूं कि अगर आप सच में पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो वंदे मातरम पूरा गाकर दिखाइए।’ कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की राष्ट्रीय संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने करीब एक महीने पहले बांसुरी के इस बयान का वीडियो शेयर किया था। इसी पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘Huh? क्या यह सच में हुआ है? वाह।’
ऋतिक रोशन के कमेंट पर लोगों ने क्या कहा
ऋतिक रोशन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने एक्टर की सुपरहीरो फिल्म कृष का जिक्र करते हुए लिखा, ‘किंग, अपने अंदर के कृष को बाहर लाओ।’ एक अन्य यूजर ने हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा कि उसी पार्टी की एक और नेता इस मामले में बांसुरी स्वराज से भी आगे हैं। वहीं, एक यूजर ने ऋतिक की टिप्पणी की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके कमेंट ने दिन बना दिया।
पितृसत्ता पर राहुल गांधी का क्या था बयान
राहुल गांधी ने अगस्त में पुणे में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि महिलाओं को अक्सर बेटी, पत्नी या मां की भूमिका तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि वे सिर्फ अपनी हैं। उन्होंने कहा कि पितृसत्ता महिलाओं को दबाती, डराती और नियंत्रित करती है और इसे खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा। राहुल ने मनुस्मृति का भी जिक्र किया और महिलाओं को सीमित भूमिकाओं में रखने वाली व्यवस्था की आलोचना की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




