Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/Deepika_P_C_1786277710542_1786277716048_60171814-5c9b-4cf3-840d-58f13082e3d2.jpgरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने दीवानी मस्तानी में पहले बैकग्राउंड डांसर्स की आउटफिट का कलर अलग होने वाला था।
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म का गाना ‘दीवानी मस्तानी’ तो आपको याद ही होगा, जिसे शीशमहल जैसे सेट पर फिल्माया गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण मेहंदी कलर के आउटफिट में नजर आई थीं और उनके पीछे बैकग्राउंड डांसर्स ने इसी का थोड़ा लाइट शेड कैरी किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कलर सेट की कलर थीम के साथ बखूबी जाता था। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस सॉन्ग में संजय लीला भंसाली दीपिका की बैकग्राउंड डांसर्स को पीच कलर के कपड़े पहनाना चाहते थे।
अलग रहने वाला था आउटफिट का कलर
कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु ने बताया कि उन्होंने ही संजय लीला भंसाली को समझाया था कि अगर बैकग्राउंड डांसर्स पीच कलर के कपड़े पहनेंगी तो पूरा अपीयरेंस ही निगेटिवली इम्पैक्ट होगा। मैक्सिमा ने कहा, “क्योंकि दीपिका ने मेहंदी का रंग के कपड़े पहने थे, इसलिए मैंने भंसाली से कहा कि बैकग्राउंड डांसर्स पीच कलर के कपड़े न पहनें। क्योंकि इससे दीपिका की खूबसूरती के लोगों का ध्यान भटकेगा। साथ ही उनके कपड़ों पर लगे शीशे का काम बैकग्राउंड के शीशे जैसा दिखना चाहिए।”
पद्मावत में भंसाली ने दिखाई यह चालाकी
डिजाइनर बसु ने बताया कि जब आप रंगों के साथ काम करते हैं, तो आप इस बात का ध्यान रखना होता है कि ऑडियंस की नजर कहां जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार हम बैकग्राउंड डांसर्स को नोटिस नहीं करते हैं क्योंकि वो भी लगातार मूव कर रही होती हैं। बसु ने फिल्म ‘पद्मावत’ के क्लाइमैक्स का जिक्र करते हुए संजय लीला भंसाली की रंगों को लेकर गहरी समझ की तारीफ की। उन्होंने कहा, “भंसाली रंगों के उस्ताद हैं। उनकी चालाकी यह है कि ढेरों सिपाहियों को औरतों का पीछा करते दिखाने की बजाए, उन्होंने एक खिलजी को पूरे लाल रंग के सागर में दिखाया है।”
क्यों किया था संजय लीला भंसाली ने ऐसा?
दरअसल संजय लीला भंसाली ने ऐसा इसलिए किया था, ताकि वह राजपूत औरतों को हाइलाइट कर सकें और उस सीन और सिचुएशन को पावरफुल दिखा सकें। जबकि अलाउद्दीन खिलजी इस लाल रंग के समंदर के बीच में सिर्फ एक काले बिंदु जैसा नजर आता है। मालूम हो कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ दोनों ही ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं। फिल्म पद्मावत को लेकर काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था, लेकिन बावजूद इसके जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




