Home LIFESTYLE NEWS HINDI बारिश के मौसम में बीमारियों से दूर रखेंगे तुलसी, काली मिर्च और...

बारिश के मौसम में बीमारियों से दूर रखेंगे तुलसी, काली मिर्च और लौंग, ऐसे बनाएं काढ़ा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मानसून सीजन में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं काफी कॉमन हैं। इस मौसम में होने वाले वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए आप देसी तरीके से काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं काढ़ा।

बारिश की पहली फुहार पड़ते ही सूखी धरती हरी चादर ओढ़ लेती है। पेड़-पौधे खिल उठते हैं और वातावरण सुहावना हो जाता है। खुश कर देने वाला ये मौसम अपने साथ कुछ वायरल इंफेक्शन भी लेकर आता है। दरअसल, बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरने लगता है और इस भरे हुए पानी में मच्छर बहुत जल्दी पनपने लगते हैं। जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी रहता है। वहीं बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी, तापमान में उतार-चढ़ाव और पानी के ठहराव के कारण वायरल इंफेक्शन भी होता है। क्योंकि इस समय वायरस ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं और आसानी से फैलते हैं। इसलिए खुद का बचाव करना जरूरी है। इन बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का अच्छा होना जरूरी है। आपकी इम्यूनिटी को बूस्त करने के लिए आप देसी चीजों से बना काढ़ा पी सकते हैं। काढ़े में इस्तेमाल होने वाली चीजें इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं और वायरल के लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद करती हैं।

गुणों का खजाना है तुलसी और अदरक

तुलसी और अदरक दोनों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी-जुकाम में राहत और सामान्य हेल्थ के लिए किया जाता है। तुलसी के एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। ये दोनों चीजें सर्दी-खांसी में गले की जलन और बंद नाक जैसी तकलीफों में राहत दे सकती हैं।

फायदेमंद हैं दालचीनी और सौंफ

रिपोर्ट्स कहती हैं कि दालचीनी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। सौंफ पाचन में आराम देने और गले की हल्की जलन से राहत दे सकती है। वायरल के कुछ लक्षणों से निपटने के लिए ये फायदेमेंद साबित हो सकते हैं।

पाचन के लिए अजवायन और काली मिर्च

बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार में अजवायन और काली मिर्च का काढ़ा शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। ये गले की खराश और सीने में जमे कफ को राहत पाने में मददगार साबित होता है। वायरल में कमजोर हुए पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए भी अजवायन फायदेमंद होती है।

काढ़ा बनाने के लिए आपको चाहिए

– आधा लीटर पानी

-2 दालचीनी के टुकड़े

-7 काली मिर्च के दानेरिश के मौसम में वायरल संक्रमण जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार में

-1 छोटा चम्मच सौंफ

-1 छोटा चम्मच अजवाइन

-2-3 इलायची

-7-8 लौंग

-1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

-1 इंच गिलोय का टुकड़ा

-2 बड़े चम्मच गुड़

-1 छोटा चम्मच नींबू का रस

-7-8 तुलसी के पत्ते

इस काढ़े को बनाने के लिए नींबू छोड़कर सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर छानकर नींबू का रस डालें और घूंट-घूंट करके पिएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN