Source :- LIVE HINDUSTAN
Gardening Tips: गुड़हल के पौधे में बारिश के मौसम में अक्सर सफेद रंग का चिपचिपा सा पदार्थ लग जाता है। जिससे पौधे सूख जाते हैं ये मिलीबग्स बोले जाते हैं। जिन्हें भगाने के लिए बस ये आसान से उपाय आजमाएं।
बारिश के मौसम में पौधों पर कीड़े लगने की समस्या भी होने लगती है। जैसे गुड़हल का पौधा गमले या क्यारी कहीं भी लगा हो उस पर सफेद रंग के चिपचिपा सा पदार्थ लगना शुरू हो जाता है। जिसे मिलीबग्स बुलाते हैं। ये मिलीबग्स पौधों की डंठल, तने में लगता है और धीरे-धीरे करके पत्तियों पर भी लगना शुरू हो जाता है और पौधों की ग्रोथ कम हो जाती है। पत्तियां छोटी और बीमार उगने लगती हैं। जिससे पौधा खराब हो जाता है और कुछ समय में सूख जाता है। बारिश के मौसम में बगिया में लगे गुड़हल के पौधे इन वजहों से खराब हो रहे तो बस ये छोटा सा मिक्सचर स्प्रे कर दें। धीरे-धीरे करके सारे मिली बग्स भाग जाएंगे और पौधा फूल देना स्टार्ट कर देगा। सबसे आखिरी वाला नुस्खा सबसे आसान और हर घर में मिल जाएगा। जिससे पौधों पर डालकर मिलीबग्स को दूर किया जा सकता है
गुड़हल के पौधे पर डालें ये मिक्सचर
गुड़हल के पौधे पर सफेद चिपचिपे वाले कीड़े लगे गये हैं तो बस इस मिक्सचर को मिलाकर पौधों पर डाल दें। इससे ना केवल मिलीबग्स भागेंगी बल्कि प्लांट्स पर लग रहे काले चींटे भी भाग जाएंगे।
मिलीबग्स भगाने वाला स्प्रे
गुड़हल के पौधों पर लगे सफेद चिपचिपे कीड़ों को भगाना है तो बस ये मिक्सचर बना लें।
किसी स्प्रे बोतल को लें। उसमे एक लीटर पानी भर लें। उसमे डिटर्जेंट पाउडर और लिक्विड हैंडवाश डालकर घोल लें। कुछ देर रख दें जिससे सारा डिटर्जेंट पानी में घुल जाए। बस इस स्प्रे मिक्सचर को पेड़ की टहनियों और पत्तियों पर छिड़कें।
सफेद चिपचिपे कीड़ों को भगाने वाला असरदार स्प्रे
सफेद चिपचिपे कीड़ों और चींटों को पेड़ से भगाना है तो नीम के तेल में मिक्सचर तैयार करें। इसे बनाने के लिए एक लीटर बोतल में पानी लें और उसमे 5 मिली नीम का तेल डाल दें। साथ ही 3-4 चम्मच लिक्विड सोप डाल दें। अच्छी तरह मिक्स करें और इस मिक्सचर को पूरे पौधे में स्प्रे कर दें।
डिटर्जेंट से भागेंगे मिलीबग्स
अगर आपके पास किसी भी तरह का साधन नहीं है तो गुड़हल के पौधे पर लगे चींटे और सफेद चिपचिपे कीड़े भगाना है तो बस ये साधारण और असरदार नुस्खा आजमाकर देखें। बस पौधे पर किसी भी हार्ड ब्लीच वाले कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर को सूखा ही छिड़क दें। हफ्ते में दो बार कम से कम ये छिड़काव पूरे पौधे पर करेंगे तो जल्दी ही सारे मिली बग्स और चींटे दोनों भाग जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



