Home LIFESTYLE NEWS HINDI बारिश में जूते हो गए हैं गीले? रातभर में सुखाने के लिए...

बारिश में जूते हो गए हैं गीले? रातभर में सुखाने के लिए अपनाएं ये 2 तरीके, बदबू भी नहीं आएगी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बारिश का मौसम हर किसी को सुहाना लगता है लेकिन ये कई बड़ी परेशानियों के साथ आता है। कपड़े हो या जूते जल्दी सूखते नहीं है, लेकिन अगर आपके जूते भीग गए हैं, तो उन्हें सुखाने के 2 आसान हैक्स हम आपको बताने जा रहे हैं।

बरसात का सीजन है और ऐसे में कभी भी बारिश हो सकती है। बारिश का मौसम हर किसी को सुहाना लगता है लेकिन साथ ही ये कई परेशानियां लेकर आता है। गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते और अगर कहीं आने-जाने पर जूते गीले हो जाए तो वह भी मुसीबत हो जाता है। गीले जूते पहनने पर फंगल इंफेक्शन, पैरों से बदबू आने लगती है और वही जूते अगर आपको अगले दिन पहनने हो तो जल्दी सुखाने का टेंशन अलग से रहता है। अब रात में तो धूप निकलेगी नहीं, तो आपको जूते सुखाने के लिए आसान हैक्स जरूर पता होने चाहिए। इन ट्रिक्स की मदद से आप आसानी से अपने जूतों को सुखाकर अगले दिन ऑफिस पहनकर जा सकते हैं।

जूतों को करें साफ

सबसे पहले तो किसी कपड़े या टिश्यू पेपर से जूतों को पोछकर साफ कर लें। उनपर मौजूद मिट्टी, गंदगी को हटा दें। इससे आपके जूते साफ दिखेंगे और मिट्टी के धब्बे बाद में नहीं पड़ेंगे। अगर जूते ज्यादा गंदे हो तो कपड़े को हल्का गीला करके साफ कर लें।

सुखाने के लिए 2 आसान हैक्स

अब जूतों को फटाफट सुखाने के लिए 2 आसान तरीके क्या हैं, वह भी जान लीजिए। इसके लिए आपको बाहर से कोई चीज नहीं खरीदनी है, बल्कि घर की रद्दी में पड़ी चीज ही काम में आ जाएंगी।

  • अखबार करेगा मदद

जूतों के अंदर पानी से मौजूद गीलापन या नमी को सोखने में अखबार आपकी मदद करेगा। अखबार को मोड़कर जूते के अंदर डाल दीजिए। कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर निकालकर देखें। अखबार पूरा भीग गया हो, तो दूसरा अखबार लेकर फिर यही स्टेप दोहराएं। ऐसा करने से जूते का गीलापन खत्म हो जाएगा।

  • हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते होंगे। उसे हीट मोड में लगाकर जूतों की नमी और गीलेपन को सुखाएं। ब्लो ड्रायर जल्दी गीली चीजों को सुखा देता है और इससे स्मेल भी नहीं आएगी। ध्यान रखें कि ड्रायर को जूते के सिर्फ एक ही तरफ न चलाएं बल्कि आगे-पीछे की ओर भी करें। एक ही जगह करेंगे तो जूते का चमड़ा खराब हो जाएगा।

रातभर कैसे रखें

इन ट्रिक्स से आपके जूते लगभग सूख जाएंगे और बाकि बचे हुए सुखा देगा कमरे का पंखा। जिस कमरे में पंखा चल रहा हो, वही पर जूतों को रख दें। पंखे की हवा से जूते सूख जाएंगे। इसके अलावा जूतों के अंदर फ्रेशनर या परफ्यूम डाल दें, इससे बारिश से गीले हुए जूतों से खराब बदबू नहीं आएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN