Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालकनी की रेलिंग कैसे साफ करें, जिद्दी दाग भी आसानी से निकल...

बालकनी की रेलिंग कैसे साफ करें, जिद्दी दाग भी आसानी से निकल जाएंगे, इस तरह करें क्लीनिंग

6
0

Source :- INDIATV NEWS

शहरों में ज्यादातर सभी के घर रोजाना झाड़ू और पोछा लगता है। इससे फर्श तो साफ हो जाता है लेकिन बालकनी दंगी रह जाती हैं। अगर आपके घर की बालकनी गंदी हो रही हैं। जिद्दी दाग लगे हैं या बालकनी की रेलिंग पर कबूतरों ने पॉटी की हुई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान हैक्स से बालकनी की रेलिंग और गंदी बालकनी को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको घंटों मेहनत करने या घिसने की जरूरत नहीं है। बस कुछ ही देर में आपकी गंदी बाकलनी का पूरा मेकओवर हो जाएगा। आइये जानते हैं बालकनी साफ करने के टिप्स।

बालकनी की रेलिंग कैसे साफ करें?

सबसे पहले किसी डस्टर या सॉफ्ट डस्ट क्लीनर झाड़ू की मदद से धूल को साफ कर लें। आप झाड़ू से पूरी धूल हटाकर किसी सूखे साफ कपड़े से पहले पूरी धूल को साफ कर लें। अब रेलिंग पर लगे दाग-धब्बे साफ करने के लिए ये उपाय कर लें।

बेकिंग सोडा और साबुन- अगर बालकनी में स्टील की रेलिंग लगी है तो इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा, बर्तन साफ करने वाला लिक्विड मिलाएं। इसे रेलिंग पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इससे स्टील की रेलिंग साफ हो जाएगी। जंग के निशान या गंदगी निकल जाएगी। घर की सीढ़ी पर बनी रेलिंग भी इससे चमक उठेगी। 

गुनगुना पानी- अगर रेलिंग पर तेल के दाग धब्बे लगे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी में बर्तन धोने के साबुन को मिलाकर एक घोल बना लें। इस घोल को किसी स्क्रबर की मदद से रेलिंग पर लगाएं। आप किसी कपड़े की मदद से भी इससे रेलिंग को साफ कर सकते हैं। रेलिंग को साफ करने के लिए आखिर में गुनगुने पानी और सूखे साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।

सफेद सिरका- घरों में साफ-सफाई के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। सफेद सिरका नेचुरल क्लीनर का काम करता है। अब 1 कप पानी और 1 कप सफेद सिरका मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें। इस मिश्रण को रेलिंग पर छिड़कें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सॉफ्ट कपड़े से रेलिंग को पोंछकर साफ कर लें। इससे पानी के दाग और उंगलियों के निशान आसानी से साफ हो जाएंगे।

SOURCE : INDIATV NEWS