Source :- LIVE HINDUSTAN
बाल दिन पर दिन रूखे, बेजान और कमजोर होते जा रहे हैं तो केवल शैंपू, हेयर पैक लगाने से काम नहीं चलेगा। इन 6 तरह की आदतों पर भी गौर करें, कहीं ये आपके हेयर डैमेज को बढ़ा तो नहीं रहीं, आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर किया है।
बालों को सॉफ्ट, सिल्की और घना बनाए रखने के लिए हर कोई लाखों जतन करता है। लेकिन कुछ हेयर केयर से जुड़ी चीजों को लोग अनजाने में छोड़ देते हैं और कुछ को अपना लेते हैं। उन्हें लगता है कि बालों को इनसे क्या ही नुकसान होता होगा। लेकिन आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने ऐसे ही 6 हेयर केयर से जुड़ी आदतों को रेटिंग के साथ शेयर किया है, कि कैसे ये हैबिट्स बालों को नुकसान पहुंचाती हैं या फायदा, जानें
गीले बालों के साथ सोना
अगर आप रात को बाल धोकर उन्हीं गीले बालों में सो जाती हैं, तो ये आदत आपके बालों के लिए जरा भी अच्छी नहीं है। आलिया के हेयर स्टाइलिस्ट ने इसे 10 में से 1 नंबर दिया है। उनका कहना है कि गीले बाल और स्कैल्प को रातभर गीला छोड़ देने से वहां पर बैक्टीरिया, फंगस, डैंड्रफ पनपने का खतरा रहता है। इसलिए गीले बालों में सोना बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
डबल शैंपू करना
शैंपू करते वक्त बालों को दो बार शैंपू से धोते हैं तो ये एक अच्छी आदत हो सकती है। इसे हेयर स्टाइलिस्ट अमित ने 10 में से 9 नंबर दिए हैं। अगर आपने ऑयलिंग की हुई है या फिर पसीना बहुत ज्यादा हुआ है, किसी तरह का प्रोडक्ट ज्यादा बालों में लग गया है तो डबल बार शैंपू करने से स्कैल्प अच्छी तरह से क्लीन हो जाती है और सारा ऑयल, गंदगी, धूल-मिट्टी और प्रोडक्ट निकल जाता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि ये डबल बार शैंपू बार-बार ना करें। जब कभी लगे कि बाल बहुत ज्यादा गंदे हैं तभी दो बार शैंपू करें नहीं तो एक बार शैंपू करना पर्याप्त होगा।
गीले बालों में कंघी
गीले बालों में कंघी करने की आदत सबसे ज्यादा खतरनाक है और हेयर स्टाइलिस्ट ने इसे 0 नंबर दिए हैं। उनका कहना है कि गीले बालों में ब्रश करने से बालों को सबसे ज्यादा डैमेज होता है और अपने बालों के साथ ये सबसे ज्यादा बुरी चीज है, जिसे भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
स्कैल्प मसाज या चंपी
बालों में तेल लगाकर हल्के हाथ से मसाज करना या चंपी करवाना पसंद है लेकिन बाल खराब हो जाएंगे ये सोचकर मसाज नहीं करती तो आज से ही शुरू कर दें। ये आदत बालों को हेल्दी बनाने में मदद करती है। हेयर स्कैल्प मसाज को स्टाइलिस्ट ने पूरे 8 नंबर दिए हैं। बालों में हल्के हाथ से अगर मसाज की जाए तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आप जो भी हेयर केयर प्रोडक्ट लगाते हैं वो अच्छी तरह के अब्जॉर्ब होते हैं। साथ ही आप ज्यादा रिलैक्स फील करते हैं।
रेगुलर ट्रिम
लड़कियां अक्सर बालों को थोड़ा बहुत ट्रिम कराने और कैंची चलाने से भी बचती हैं, उन्हें लगता है कि बाल छोटे हो जाएंगे जबकि बालों को हेल्दी रखना है तो ये बालों को समय-समय पर ट्रिम कराते रहना चाहिए। इससे बालों में दोमुंहे हो रहे बालों को रोकने में मदद मिलती है। जिससे बाल ज्यादा हेल्दी और नीचे से फ्रेश नजर आते हैं।
सिल्क के पिलो कवर पर सोना
अगर आप बालों को रूखा, बेजान और टूटने से बचाना चाहती हैं तो सिल्क के पिलो कवर तकिया पर लगाकर सोएं। दरअसल, कॉटन के पिलो कवर में बाल रगड़ खाते हैं जिससे टूटते हैं और डैमेज होते हैं। वहीं सिल्क पिलो कवर सॉफ्ट होता है और बालों में फ्रिक्शन सोते वक्त कम होता है। इसलिए सिल्क पिलो कवर लगाकर सोने की आदत को हेयर स्टाइलिस्ट ने 8 नंबर दिए हैं।
तो अगर आप भी बालों को रूखे, बेजान और डैमेज से बचाना चाहती हैं तो इन रूटीन हेयर केयर हैबिट्स को जरूर जान लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




