Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालों में मेंहदी लगाती हैं? एक बार इस तरह बनाएं पेस्ट, नेचुरली...

बालों में मेंहदी लगाती हैं? एक बार इस तरह बनाएं पेस्ट, नेचुरली मिलेगा ब्राउनिश-रेड टिंट!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Henna Hair Colour: अगर आप भी सफेद बालों को कलर करने के लिए मेहंदी इस्तेमाल करती हैं, तो एक बार इस तरह से लगाकर देखें। बालों को बहुत ही सुंदर ब्राउनिश रेड टिंट मिलता है। इसके साथ ही डीप कंडीशनिंग भी होती है।

सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए पुराने टाइम से मेंहदी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज भी बहुत से लोग केमिकल हेयर कलर या डाई लगाने से परहेज करते हैं और उनकी जगह हिना का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल हिना सिर्फ बालों को रंग ही नहीं देती, बल्कि डीप कंडीशनिंग करने का भी काम करती है। अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली डार्क ब्राउन या रेडिश टिंट देना चाहते हैं, साथ ही उन्हें डीप कंडीशनिंग भी देना चाहते हैं तो मेंहदी का पेस्ट कुछ इस तरह से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना कैसे है और अप्लाई कैसे करना है, आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

बालों के लिए ऐसे बनाएं मेहंदी का घोल

स्टेप 1- मेंहदी के लिए काढ़ा बनाकर तैयार करें

मेंहदी का घोल बनाने के लिए सबसे पहले एक काढ़ा बनाकर तैयार करें। इसके लिए एक पैन में दो गिलास पानी चढ़ाएं। इसमें 1 चम्मच मेथी दाना, 7-8 लौंग, 2 चम्मच चाय पत्ती, 1 चम्मच कत्था और 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं। इन सभी को 10 मिनट के बॉयल होने दें और हल्का ठंडा होने पर छान लें।

फायदे- मेथी दाना बालों की कंडीशनिंग में मदद करता है और बालों को सॉफ्ट बनाता है। लौंग स्कैल्प को स्टीमूलेट करती है और इसकी गर्माहट से मेंहदी का रंग भी गाढ़ा आता है। चायपत्ती से गहरा और अच्छा रंग आता है। बालों को डार्क ब्राउन टिंट देने के लिए आप कत्था मिला सकते हैं। साथ ही अगर रेडिश टिंट चाहिए तो चुकंदर एड करना अच्छा ऑप्शन है।

स्टेप 2- हिना का पेस्ट तैयार करें

अपने बालों की लेंथ के हिसाब से मेंहदी पाउडर लें। इसमें दो पैकेट कॉफी पाउडर एड करें। अब थोड़ा-थोड़ा काढ़ा मिलाकर मेंहदी का स्मूद पेस्ट तैयार करें। घोल बनाने के बाद इसे रातभर के लिए ढककर छोड़ दें। लोहे की कड़ाही में रिजल्ट ज्यादा अच्छा आता है।

स्टेप 3- बालों में लगाएं मेंहदी

साफ बालों में मेंहदी के घोल को अच्छी तरह अप्लाई करें। अब इसे लगभग 3-4 घंटे के लिए बालों में लगा हुआ रहने दें। इस दौरान बालों में शैंपू का इस्तेमाल ना करें। सिर्फ सादे पानी से मेंहदी अच्छी तरह रिमूव कर लें।

मेंहदी हटाने के बाद लगाएं तेल

मेंहदी हटाने के बाद बालों को अच्छी तरह सूखने दें, फिर पूरे बालों में तेल लगा लें और रातभर ऐसे ही रहने दें। अगली सुबह किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

क्या रिजल्ट देखने को मिलेगा?

हिना लगाने के बाद बालों को बहुत ही खूबसूरत ब्राउनिश और रेडिश टिंट मिलता है। हालांकि बालों के नेचुरल कलर और सफेद बालों की मात्रा के हिसाब से अलग-अलग शेड नजर आ सकता है। इससे बाल ज्यादा शाइनी नजर आते हैं, साथ ही उन्हें अंदर से पोषण भी मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN