Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘बिग बॉस’ के इस कंटेस्टेंट को शो के दौरान गिरफ्तार करने पहुंची...

‘बिग बॉस’ के इस कंटेस्टेंट को शो के दौरान गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस, फीमेल कंटेस्टेंट संग कर बैठे थे ऐसी हरकत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/arman_kohli_bigg_boss_7_1791679644420_GhPQ_1791679655207_M1Q2_05962e8e-afa5-4b5c-a29f-4cbfe960e259_g4dU.jpg

शो में जिस तरह से लड़ाई- झगड़े होते हैं, उसे देखकर कई बार लोग भी हैरान रह जाते हैं। कई ऐसे कंटेस्टेंट्स भी इस शो में आए, जिन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। कईयों को तो मेकर्स ने भी शो से बाहर निकाल दिया था।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। ये टीवी का अब तक का सबसे विवादित शोज में से एक है। इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड, स्पोर्ट्स यहां तक राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल हुए हैं। शो में जिस तरह से लड़ाई- झगड़े होते हैं, उसे देखकर कई बार लोग भी हैरान रह जाते हैं। यही नहीं कई ऐसे कंटेस्टेंट्स भी इस शो में आए, जिन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। कईयों को तो मेकर्स ने भी शो से बाहर निकाल फेंका तो वहीं, एक कंटेस्टेंट ऐसा रहा, जिसे खुद बिग बॉस के घर में पुलिस अरेस्ट करने पहुंची थी। आइए जानते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट और उसने आखिर ऐसा क्या किया कि उसे लेने पुलिस को शो के बीच में जाना पड़ा?

ये है वो कंटेस्टेंट

हम बात कर रहे हैं ‘बिग बॉस सीजन 7’ के कंटेस्टेंट अरमान कोहली की। साल 2013 में आया बिग बॉस का सीजन 7 में काफी सुर्खियों में रहा था। शो के दौरान अरमान अपने गुस्से और वाइल्ड नेचर की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। घर के अंदर कई बार उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स संग बुरी तरह से झगड़े देखा गया। लेकिन बात तब बिगड़ी जब उन्होंने मॉडल सोफिया हयात संग शो के दौरान सारी हदें पार की।

सोफिया संग की मारपीट

दरअसल, साल 4 दिसंबर, 2013 को बिग बॉस शो के दौरान अरमान कोहली और सोफिया हयात के बीच जमकर झगड़ा हुआ। यही नहीं, उनका ये झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। अरमान ने सोफिया पर झगड़े के दौरान मारपीट की। इसके बाद मॉडल सोफिया हयात ने सांता क्रूज पुलिस स्टेशन (मुंबई) में अरमान कोहली के खिलाफ मारपीट, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने किया था सेट से गिरफ्तार

सोफिया हयात की शिकायत के बाद पुलिस से अरमान कोहली को तुरंत पुणे के लोनावला स्थित बिग बॉस के सेट/घर से गिरफ्तार किया था। इस बात से पूरे सेट पर और मीडिया में काफी हलचल मच गई थी। ऐसा पहली बार हुआ था जब सेट से किसी कंटेस्टेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

सोफिया ने किया था ट्वीट

एफआईआर दर्ज होने के बाद सोफिया हयात ने ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, “पुलिस रिपोर्ट हो गई। मैं आज थक गई हूं! पुलिस अद्भुत रही है। सांताक्रूज पुलिस बहुत पेशेवर और विनम्र रही है।”

इन कंटेस्टेंट से भी हुआ था विवाद

बता दें कि शो के दौरान सोफिया हयात का उनके को-कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी, अजाज खान के साथ भी झगड़ा हुआ था, लेकिन अरमान कोहली के साथ उनकी बहस कथित तौर पर काफी हिंसक हो गई थी। शो के दौरान उन्होंने अरमान के अभद्र व्यवहार के लिए उन्हें बाहर करने की भी मांग की थी।

अरमान का तनीषा संग नजदीकियां

इसी शो के दौरान अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा था। अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी की मुलाकात साल 2013 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी। शो के अंदर दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे के करीब आ गए। हालांकि, अरमान के गुस्से की वजह से उनका रिश्ता चल नहीं पाया। शो खत्म होने के कुछ महीनों बाद ही (साल 2014 में) दोनों का ब्रेकअप हो गया। तनीषा मुखर्जी ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया कि वे दोनों बिल्कुल अलग स्वभाव के इंसान थे और अरमान के गुस्सैल व आक्रामक स्वभाव के कारण वे इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकीं। साथ ही तनीषा ने अरमान कोहली के साथ अपने पुराने रिश्ते को ‘ट्रॉमा बॉन्ड’ (Trauma Bond) बताया।

सीजन 7 में थे ये लोग

बिग बॉस 7 में अरमान कोहली, तनीषा मुखर्जी और सोफिया हयात के अलावा, गौहर खान, एंडी कुमार, कुशल टंडन, एली अवराम, प्रत्युषा बनर्जी, संग्राम सिंह, काम्या पंजाबी, अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी, रतन राजपूत, हेजल कीच, एजाज खान, अनीता आडवाणी जैसे कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस सीजन की विनर गौहर खान बनीं थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN