Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना डाई-कलर बालों को काला करेगा ये हेयर ऑयल, घर में सीख...

बिना डाई-कलर बालों को काला करेगा ये हेयर ऑयल, घर में सीख लें बनाना

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई या मेहंदी लगाने से बच रही हैं और लगातार कलर का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाएगा। ऐसे में ये नेचुरल ब्लैक ऑयल आपकी मदद कर सकता है। ये ना केवल सफेद बालों को काला करेगा बल्कि हेल्दी भी बनाएगा।

सफेद बालों से परेशान हैं और बार-बार हेयर कलर और डाई नहीं लगाना चाहती, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं। जैसे कि ये ब्लैक हेयर ऑयल। जो आपके बालों को नेचुरल तरीके से काला करने में मदद करेगा और सफेद हो रहे बालों को छिपाएगा। इन दिनों काफी सारे लोग कम उम्र में ही सफेद हो रहे बालों से परेशान है। और, हेयर कलर या मेहंदी लगाने से बच रहे क्योंकि लांग टाइम में इन चीजों का बालों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ये नेचुरल ब्लैक हेयर ऑयल ना केवल बालों को काला करेगा बल्कि बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर ऑयल।

बालों के लिए बनाएं नेचुरल ब्लैक ऑयल

बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करना है जिससे मेहंदी, डाई या फिर हेयर कलर के साइड इफेक्ट से बचा जा सके तो बस इन चार से पांच चीजों को मिलाकर घर में ही ब्लैक हेयर ऑयल तैयार कर लें।

ब्लैक हेयर ऑयल बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी

दो चम्मच कलौंजी

दो से तीन आंवला या आंवले का पाउडर

करी पत्ता मुट्ठीभर

साथ में सरसों का तेल

लोहे का बर्तन

खट्टी दही दो से तीन चम्मच

ब्लैक हेयर ऑयल बनाने का प्रोसेस

  • सबसे पहले किसी लोहे की कड़ाही लें और उसमे दो चम्मच कलौंजी डालकर रख दें।
  • साथ में फ्रेश आंवला लेकर घिस लें और कलोंजी में मिला लें। अगर ताजा आंवला नहीं है तो दो से तीन चम्मच आंवले का पाउडर ले लें।
  • अब एक चम्मच मेथी दाना और चार से पांच फूल वाली लौंग लें। साथ में करी पत्ता तोड़कर मिक्स करें। करी पत्ता काटकर या तोड़कर डालने से इसके तत्व ज्यादा आसानी से घुल पाएंगे।
  • इसमे तीन से चार चम्मच खट्टी दही डालकर एक दिन के लिए ढंककर छोड़ दें।
  • आंवला लोहे के साथ मिलकर काला छोड़ेगा।
  • अगले दिन मिक्सी के जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि इसमे पानी नहीं डालना है।
  • अब इस पेस्ट को दोबारा से उसी लोहे की कड़ाही में पलट लें और सरसों का तेल डालकर रातभर के लिए छोड़ दें।
  • अगले दिन इस तेल के मिक्सचर को कड़ाही में रखकर धीमी फ्लेम पर पकने के लिए रख दें।
  • जब ये पांच से सात मिनट पक जाए तो तेल को छानकर रख लें।
  • तैयार है नेचुरल ब्लैक ऑयल, इसे रोजाना सिर में लगाया तो सफेद बाल ना केवल छिपेंगे बल्कि बालों को मजबूती भी मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN