Source :- LIVE HINDUSTAN
क्या आप भी ये मानते हैं कि व्हिस्की बियर से ज्यादा नुकसानदायक होती है? अगर हां तो यहां रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्ष व्यास से जानिए क्या वाकई बियर से ज्यादा नुकसान करती है दारू।
रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर से जानिए क्या बीयर से ज्यादा नुकसान करती है दारू
वैसे तो अल्कोहल कोई भी हो सेहत के लिए नुकसानदायक ही होती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग ओकेजनली इसे पीना पसंद करते हैं। कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि कभी-कभी एल्कोहल पीने से सेहत को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है। हालांकि जो लोग रोजाना पीते हैं उन्हें इस आदत को सुधारना चाहिए। जो लोग अक्सर एल्कोहल का सेवन करते हैं वह अक्सर बियर और व्हिस्की को लेकर बहस करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बियर अच्छी है और इसके सेहत को नुकसान कम हैं वहीं कुछ लोग कहते हैं कि हार्ड लिकर से शरीर को नुकसान ज्यादा होता है। ऐसा ही एक मामला रेडियोलॉजिस्ट हर्ष व्यास के पास आया जिसमें पेशेंट को लिवर सिरोयसिस हुआ और जब डॉक्टर ने उनसे पूछा की वह दारू पीते हैं तो पेशेंट का जवाब था की वह बियर पीते हैं दारू नहीं। पेशेंट का मानना था कि बियर-दारू के मुकाबले कम नुकसान दायक होती है। अगर आप भी यही मानते हैं तो डॉक्टर की बात सुनें।
पेशेंट ने क्या कहा
पेशेंट की बात सुनकर डॉक्टर ने जब उनसे दारू और बीयर के बीच का अंतर पूछा तो उसने बताया की दारू स्ट्रॉन्ग होती है और बीयर बहुत लाइट होती है। पेशेंट का कहना था कि बीयर में अल्कोहल भी कम होता है। पेशेंट ने डॉक्टर को बताया की बीयर में अल्कोहल का वॉल्यूम आठ एमएल होता है। अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं तो अब डॉक्टर की बात भी सुनें।
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टर ने बताया की जिसे पेशेंट आठ एमएल बता रहा है वह दरअसल आठ परसेंट है। जिसका मतलब है कि अगर आप सौ एमएल बियर पीते हैं तो उसके अंदर आठ एमएल अल्कोहल यानी एथेनॉल है। मतलब अगर आप एक कैन में पांच सौ एमएल पी रहे हो तो चालिस एमएल एल्कोहल आपके शरीर में गया है। ऐसे में अगर आप दो बार बियर पी रहे हैं तो लगभग 80 एमएल एथेनॉल बॉडी में गया है। वैसे ही अगर आप 200 एमएल का क्वाटर पी लेते हैं तो उसमे भी 80 एमएल का एथेनॉल शरीर में जाता है।
डॉक्टर कहते हैं कि बहुत सारे यही सोच कर पीते हैं कि इसमें अल्कोहल कम होता है। डॉक्टर कहते हैं कि व्हिसकी, वोडका से जितना लिवर खराब होता है उतना ही बियर से भी होता है। वह कहते हैं कि बियर बोलने में लाइट है। लेकिन इसका भी उतना ही नुकसान होगा जितना की एक हार्ड ड्रिंक का होता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


