Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/Amitabh_Ep_1793544850698_FoJx_1793544858549_F1bb_1acd0b6e-9f2c-49b7-b033-dfd9aa080c66_uWPJ.jpgअमिताभ बच्चन उनकी सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बाद एक बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे रहकर अपने फैंस से मिले।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस रविवार को कुछ अलग अंदाज में अपने फैंस से मिले। अमिताभ बच्चन बीते कई सालों से अपने बंगले ‘जलसा’ पर फैंस से मिलने की परंपरा निभा रहे हैं। हालांकि इस रविवार वह थोड़े अलग अंदाज में अपने चाहने वालों से मिले। अमिताभ बच्चन इस हफ्ते एक कांच के बक्से में खड़े होकर अपने चाहने वालों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। वीडियो में अमिताभ बच्चन के ठीक बगल में उनके बेटे अभिषेक बच्चन किसी साए की तरह उनके साथ खड़े दिखाई पड़े।
बढ़ाई गई अमिताभ बच्चन की सुरक्षा
बता दें कि हाल ही में आई धमकियों और सुरक्षा कारणों के चलते अमिताभ बच्चन ने इस बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े होकर अपने फैंस से मिलने का रिवाज निभाया। एक तरफ सुरक्षा कारणों के चलते परिवार की फिक्र और दूसरी तरफ बिग बी की खराब सेहत के बावजूद उन्होंने फैंस का दिल नहीं तोड़ा। हाल ही में उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपने अभिषेक भी अपने पिता को लेकर फिक्रमंद हैं।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले फॉलोअर्स
कमेंट सेक्शन में ढेरों लोग अमिताभ बच्चन के इस फैसले पर रिएक्ट करते दिखे। एक यूजर ने लिखा- हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं सर, आप बिलकुल भी फिक्र मत कीजिए। वहीं दूसरे ने लिखा- यह बहुत अच्छा फैसला है। एक शख्स ने कमेंट किया- पूरा देश अमित जी को चाहता है, सुरक्षा की जरूरत ही नहीं है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। वहीं कुछ लोग अभिषेक बच्चन की चुटकी लेते दिखे। एक फॉलोअर ने लिखा- जितना बड़ा और कामयाब आदमी, उतना डर। अभिषेक बच्चन को देखो, आराम से खड़े हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में डर का माहौल
बता दें कि सैफ अली खान, टाइगर श्रॉफ, सलमान खान और रोहित शेट्टी के साथ हुई घटनाओं के बाद अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क हैं। कुछ के घरों के बाहर गोलियां चलीं तो कुछ को सीधे निशाना बनाया गया। पिछले दिनों अक्षय कुमार ने भी अपने घर के बाहर बुलेटप्रूफ कांच लगवाया था। इसी बीच हाल ही में जब अमिताभ बच्चन को लेकर धमकियां आईं तो उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने यह प्रबंध करवाया है। हालांकि फैंस के लिए खुशी की बात यह रही कि इतने के बावजूद बच्चन साहब अपने फैंस से मिलने आए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




