Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/Tiger_shroff_10_20_1792465684311_8hIO_1792465688006_ZwJD_6dde75f2-cbfb-4b9e-a47e-f9a4e26805c1_Shf7.pngटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद जैकी श्रॉफ पहली बार कैमरे के सामने आए। वो एक इवेंट में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ नजर आए।
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ एक इवेंट में नजर आए। जैकी श्रॉफ और देवेंद्र फडणवीस की ये मुलाकात टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद की है।
पब्लिक इवेंट में नजर आए जैकी श्रॉफ
19 अक्टूबर को बोरीवली में एक सड़क का नाम मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लहरी के नाम पर रखा जा रहा था। इस मौके पर महाराष्ट्र से सीएम, एक्टर जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर बप्पी लहरी का परिवार भी मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ के फैंस से विद्युत जामवाल को शिकायत, गोलीबारी कांड पर सुनील शेट्टी बोले- जैकी दादा…
18 अक्टूबर को जैकी श्रॉफ के बेटे पर हुआ था हमला
हालांकि, जैकी श्रॉफ की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि 18 अक्टूबर की शाम को उनके बेटे टाइगर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई थीं। सौभाग्यवश, टाइगर श्रॉफ को इस घटना में कोई भी गंभीर चोट नहीं आई। बेटे पर हुए हमले के बाद ये पहली बार था जब जैकी किसी पब्लिक इवेंट में पहुंचे।
जैकी श्रॉफ को इवेंट में देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जैकी श्रॉफ को उनके सिग्नेचर स्टाइल में, हाथों में पौधा लिए देखा जा सकता है। बेटे पर हुए हमले के बाद जैकी श्रॉफ को इवेंट में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा- इनका बेटा मरते-मरते बचा है, लेकिन सरकार फिर भी इन्हें ऐसे इवेंट्स में आने के लिए मजबूर करती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कल ही इनके बेटे की जान जाते-जाते बची है, और आज ये इवेंट में आ गए हैं। क्या बात है।
टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी?
इस इवेंट में जैकी श्रॉफ के दोस्त और एक्टर सुनील दत्त भी मौजूद रहे। सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने एक दूसरे को गले लगाया। इस इवेंट में मीडिया से बातचीत करने के दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ को हर कोई प्यार करता है। अगर टाइगर पर हमला हो सकता है, तो किसी पर भी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- टाइगर स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज पर इतना ध्यान देते हैं, मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ?
टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को कोटा में एक जज के सामने पेश किया गया। उन्हें मुंबई पुलिस के साथ 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों में से एक पहले से ही मुंबई में रह रहा था। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी 12 वीं पास फूलसिंह नरेश, सोनीपत निवासी 9 वीं पास रेहान राशिद्दीन और मुंबई निवासी रैपिडो चालक ऋतिक के रूप में हुई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




