Home मनोरंजन समाचार ‘बैंड बजा दिया तूने’, पत्नी आकांक्षा से बोले गौरव, एक दूसरे को...

‘बैंड बजा दिया तूने’, पत्नी आकांक्षा से बोले गौरव, एक दूसरे को देख इमोशनल हुआ कपल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/AKANKSHA_GAURAV_08_7_1783530694600_1783530704963_75fcdce9-71d3-4f72-a28d-9869fac99a37.png

गौरव खन्ना लॉकअप में पहुंचने वाले हैं। उनका प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है। गौरव खन्ना को अपने सामने देख आकांक्षा चमोला इमोशनल हो गईं। प्रोमो में देखने को मिला कि गौरव खन्ना आकांक्षा से कहते हैं कि उन्होंने बैंड बजा दी। 

नेटफ्लिक्स की सीरीज लॉकअप का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। श्रेया और आकांक्षा चौधरी में काफी तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। इस लड़ाई के दौरान आकांक्षा के चेहरे पर चोट लग गई जिसके बाद आंकाक्षा ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने जेल के अंदर बवाल कर दिया। श्रेया का बिस्तर उन्होंने बेड से हटाकर नींचे फेंक दिया। वहीं, माधुरी के बेड को गीला कर दिया। आकांक्षा की हरकत देख आज हर कोई हैरान रह गया।

आज जेल में देखने को मिला हाई वोल्टेज ड्रामा

इसके अलावा आकांक्षा ने श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे पर पर्सनल हमले भी किए। उन्होंने शिल्पा को कहा कि उनके बच्चे होते तो उन्हें समझ आता की किया बीतती है। वहीं, श्रेया को उन्होंने कहा कि वो उनके सारे राज खोल देंगी। क्या वो बताएं कि उनके बाहर कितने सुगर डैडी है। आज जेल में मचे बवाल के बाद फराह खान जब आईं तो उन्होंने कहा कि उन लोगों ने जो किया उसके लिए उन लोगों को ऐसे ही छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मचे बवाल पर जजमेंट डे पर बात होगी।

आकांक्षा से मिलने पहुंचे गौरव खन्ना

आज मचे बवाल के बाद के एपिसोड में विजिटर्स आएंगे। शो का जो प्रोमो आया है उसमें विजटर के तौर पर गौरव खन्ना अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे। गौरव खन्ना की एंट्री किसी हीरो से कम नहीं दिखाई गई। गौरव खन्ना का चेहरा रिवील करते हुए बैकग्राउंड में उनकी ही आवाज आ रही होती है। गौरव कहते हैं – एक समंदर है जो काबू में है। एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता है। एक उम्र बितानी है उसके बगैर..और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता।

गौरव वाले एपिसोड के लिए हर कोई उत्साहित

इसके बाद गौरव खन्ना कैदियों के पास चलकर आते हैं। गौरव खन्ना आकांक्षा की सेल के पास रुकते हैं और कहते हैं- बैंड बजा दिया तूने। वीडियो में दिखता है कि गौरव के इस डायलोग के बाद आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं और अपने आंसू पोछती हैं। कल के एपिसोड पर सभी री नजरें टिकी हैं। आकांक्षा ने इसी शो पर बताया कि वो और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। ऐसे में अब गौरव इस बारे में आकर क्या बात करेंगे, इसे जानने के लिए हर कोई उत्साहित है।

बता दें, आकांक्षा ने साफ कर दिया है कि गौरव से तलाक लेने के बाद वो दोबारा शादी नहीं करेंगी। आकांक्ष आज के एपिसोड में राम कपूर से इस बारे में बात करती नजर आई थीं। वो राम कपूर से कह रही थीं कि यहां से निकलने के बाद वो पूरी तरह अकेले रहेंगी। उन्होंने कहा कि वो उनके पास इंडस्ट्री में काम के लिए सुझाव मांगने आएंगी। राम कपूर आकांक्षा को सपोर्ट करते भी नजर आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN