Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बॉलीवुड में करवाचौथ की धूम, शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा कपूर तक,...

बॉलीवुड में करवाचौथ की धूम, शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा कपूर तक, अनिल कपूर के घर सज-धज कर पहुंचीं हसीनाएं

7
0

Source :- KHABAR INDIATV

करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। कहीं हाथों में मेहंदी सजाई जा रही है तो कहीं पारंपरिक साड़ियों और खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ त्योहार की तैयारियां पूरी हो रही हैं। बॉलीवुड में भी करवाचौथ की रौनक देखने को मिल रही है। अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पर हर साल की तरह इस बार भी सुनीता कपूर की मेजबानी में खास आयोजन हो रहा है, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल होने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, कई हसीनाओं के लुक सामने आए हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी की झलक दिखाकर फैंस को करवाचौथ की बधाइयां दी हैं।

गुलाबी साड़ी में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत का दिखा सादगी भरा अंदाज

अनिल कपूर के घर आयोजित करवाचौथ समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनके पारंपरिक लुक ने सबका ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि शिल्पा के हाथों में बेहद सिंपल मेहंदी नजर आई, जिसमें हथेली पर सिर्फ एक बिंदी जैसा डिजाइन दिखाई दिया। उनका यह मिनिमल मेहंदी लुक त्योहार की तैयारियों के बीच अलग नजर आया। वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस खास जश्न का हिस्सा बनीं। मीरा बेज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने पारंपरिक लुक को पोटली बैग के साथ पूरा किया। उनका सादगी भरा अंदाज त्योहार के माहौल में खूब जंचा। सुनीता कपूर के घर होने वाला यह आयोजन हर साल फिल्मी सितारों की मौजूदगी के चलते चर्चा में रहता है और इस बार भी कई सितारों की झलकियां सामने आने लगी हैं।

Image Source : VIRAL BHAYANIअनिल कपूर के घर बाहर स्पॉट हसीनाएं

इनके अलावा पिंक शरारा में हरभजन सिंह की पत्नी का लुक भी देखने को मिला। डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी भी लाल साड़ी में नजर आईं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का रेड साड़ी लुक भी इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए देखने को  मिला। महीप कपूर और भावना पांडे भी एक साथ सूट कैरी किए नजर आईं। नीलम कोठारी का ग्रीन सूट लुक काफी एलिगेंट लगा।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई निक और मालती के नाम वाली मेहंदी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी करवाचौथ की तैयारियों में पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों की मेहंदी की तस्वीरें साझा कीं। उनकी मेहंदी में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी से जुड़े खास संकेत देखने को मिले। प्रियंका अक्सर अपने परिवार से जुड़े खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं और इस बार उनकी मेहंदी ने भी फैंस का ध्यान खींचा। प्रियंका ने मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चीनी की चाशनी से जुड़ा एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा भी साझा किया। उनके पोस्ट से साफ है कि त्योहार की तैयारियों में उन्होंने छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखा है। प्रियंका के अलावा टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ‘हैप्पी करवाचौथ’ कहा।

कृति खरबंदा ने दिखाई खूबसूरत मेहंदी, अंशुला कपूर का पहला करवाचौथ

इस साल कई अभिनेत्रियों के लिए करवाचौथ खास है, क्योंकि शादी के बाद वे पहली बार यह त्योहार मना रही हैं। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी अपनी खूबसूरत मेहंदी की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। पुलकित सम्राट के साथ शादी के बाद त्योहार को लेकर उनकी तैयारियां फैंस के बीच चर्चा में हैं। वहीं अंशुला कपूर के लिए यह करवाचौथ बेहद खास है। वह पति रोहन के साथ शादी के बाद पहली बार यह त्योहार मना रही हैं। अंशुला ने अपनी शादी के पलों को समेटते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके रिश्ते के खूबसूरत सफर की झलक देखने को मिली। वह अनिल कपूर के परिवार के साथ भी इस खास आयोजन में शामिल हो रही हैं। इसके अलावा नूपुर सेनन, कृतिका कामरा और आकांक्षा रंजन कपूर भी शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं।

महीप कपूर और टीवी सितारों ने भी साझा कीं यादें

महीप कपूर ने करवाचौथ के मौके पर पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी पिछली करवाचौथ की तैयारियां, मेहंदी की रस्में और पारंपरिक सरगी से जुड़े पल नजर आए। उनके इस पोस्ट ने त्योहार से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा कर दिया। टेलीविजन जगत की युविका चौधरी और सुरभि चंदना ने भी आरती सिंह के साथ मेहंदी की तैयारियों से जुड़ा वीडियो साझा किया। सोशल मीडिया पर इन पोस्ट के जरिए सितारे अपने फैंस को त्योहार की झलक दिखा रहे हैं। इस बीच अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने भी करवाचौथ से पहले अपनी पत्नी के लिए लग्जरी कार खरीदकर उन्हें सरप्राइज दिया। उन्होंने इस खास तोहफे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सुनीता कपूर के घर सितारों का जमावड़ा

करवाचौथ पर अनिल कपूर के घर होने वाला आयोजन बॉलीवुड की चर्चित परंपराओं में से एक है। सुनीता कपूर हर साल इस मौके पर कई सितारों को आमंत्रित करती हैं। इस बार भी उनके घर पर तैयारियां जोरों पर हैं और कई अभिनेत्रियां पारंपरिक परिधानों में पहुंच रही हैं। दिन आगे बढ़ने के साथ सितारों की ओर से और तस्वीरें व वीडियो साझा किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, शिल्पा शेट्टी की गुलाबी साड़ी, मीरा राजपूत का बेज लुक और प्रियंका चोपड़ा की खास मेहंदी करवाचौथ की चर्चाओं में छाई हुई है।

ये भी पढ़ें:  ‘गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट में कभी नहीं ले जाना’, जाह्नवी कपूर की वीर पहाड़िया की एडवाइस ने मचाया बवाल, क्या तारा सुतारिया पर है निशाना?

‘मैं चूहा बन गया था’, तीन शेरों के सामने रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया था प्रपोज, मजेदार किस्सा सुन हंस पड़े अमिताभ बच्चन

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV