Home LIFESTYLE NEWS HINDI ब्लाउज का गला कंधे से खिसक रहा तो बिना सिलाई के मिनटों...

ब्लाउज का गला कंधे से खिसक रहा तो बिना सिलाई के मिनटों में सही करें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्लाउज के गले की फिटिंग सही ना हो तो साड़ी पहनना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि साड़ी के पल्लू को कंधे पर ब्लाउज के साथ ही टिकाना होता है। अगर गला बड़ा है या कंधे पर नहीं टिक रहा तो बिना सिलाई किए इन 3 तरह से ठीक करें।

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। सुहागिन महिलाओं को किसी ना किसी दिन साड़ी पहनने की जरूरत पड़ ही जाती है। घर-मंदिर में पूजा-पाठ के मौके पर रेडी होना है या फिर त्योहार के दिन ट्रेडिशनल तरीके से साड़ी पहननी है। चूंकि आजकल ज्यादातर महिलाएं डेली वियर में कुर्ता पायजामा पहनती हैं तो हर त्योहार पर नयी साड़ी खरीदने की बजाय सहेली-बहन, देवरानी-जेठानी और कई बार तो सास-बहू आपस में एक दूसरे से साड़ी ब्लाउज लेकर पहन लेती हैं। लेकिन ब्लाउज के गले की फिटिंग सही ना हो तो सारा लुक बिगड़ जाता है और अनकंफर्टेबल भी महसूस होता है। ब्लाउज में बगैर सिलाई किए बड़े, कंधे से गिर रहे गले को ठीक करना है तो बस इस सिंपल हैक को नोट कर लें।

सेफ्टीपिन की मदद लें और कंधे पर लगाएं

गला बड़ा है और वो कंधे से खिसक रहा है तो बिना सिलाई किए सेफ्टी पिन की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। बस ब्लाउज को पहले उल्टा करके किसी फ्लैट जगह पर रखें। ब्लाउज के कंधे पर उंगली की मदद से नाप लें। जैसे एक उंगली की चौड़ाई या दो उंगली की चौड़ाई की नाप लेकर दो सेफ्टी पिन को छोटे-छोटे बैच बनाकर ऐसे लगाएं जैसे सूई को सिलने के लिए कपड़े में डाला जाता है। इस तरह डालने से अच्छी तरह से सेफ्टी पिन की पकड़ कपड़े पर बनी रहेगी और आपको ब्लाउज पहनने के बाद जरा भी दिक्कत महसूस नहीं होगी। दोनों कंधों पर दो-दो सेफ्टीपिन को ऊपर बताए गए तरीके से लगाएं। ऐसा करने से कंधे के पास गैप कम हो जाएगा गला अपने आप छोटा हो जाएगा। इस हैक की मदद से जितना गला छोटा करना है बहुत आसानी से बिना सिले हो जाएगा। गले की गहराई फिक्स करने से वो कंधे के पास से खिसकना बंद कर देता है और आसानी से टिका रहता है।

आर्मपिट के पास लगाएं पिन

अगर आपको कंधे के ऊपर बिन नहीं लगाना है तो ये तरीका आर्महोल के पास भी ट्राई कर सकते हैं। लेकिन आर्महोल के पास पिन के चुभने का डर होता है। ऐसे में कंधे के पास पिन लगाकर गले को छोटा करने का हैक सबसे आसान और सुरक्षित है।

डोरी लगाएं

मार्केट में सिल्वर, गोल्डर, कॉपर जैसे कलर की रेडीमेड डोरी आसानी से मिल जाएगी। ये ज्यादा महंगी भी नहीं होतीं और मात्र एक मीटर खरीदे से काम चल जाता है। इन डोरियों को बैक गले पर दोनों साइड से सेफ्टीपिन की मदद से पिन करके टिका लें। अगर सिलाई आती है तो मात्र दो से तीन टांके धागे से लगा देंगी तो ये फिक्स हो जाएंगे। बस दोनों कंधे के नीचे की तरफ लगी डोरी को उठाकर बांध दें। इससे भी कंधे से गिर रहे ब्लाउज की नेकलाइन को सपोर्ट मिलता है और ब्लाउज का लुक भी अच्छा आता है। आप चाहें तो इन डोरियों में लटकन भी लगा सकती हैं। या एक कंधे के साइड लाकर डोरी बांधे और बची हुई डोरी को ब्लाउज के साइड में अंदर फंसा दें। तो बिना लटकन के भी ये डोरी काम करेगी।

तो इस बार सावन में दीदी की साड़ी ब्लाउज मांग कर पहनने वाली हैं तो इस सिंपल से हैक को ट्राई कर बड़े गले को आराम से छोटा करके पहनें। सिलाई का झंझट भी नहीं करना पड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN