Home rss business hindi भारत में अगले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगा VinFast, ईवी मार्केट में...

भारत में अगले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगा VinFast, ईवी मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस

6
0

Source :- KHABAR INDIA TV

वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी विनफास्ट तेजी से बढ़ते भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना के तहत 2027 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित अपने प्लांट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की भी मैन्यूफैक्चरिंग करेगी। इसके अलावा, कंपनी भारत में बैटरी से चलने वाली 2 नई कार लॉन्च करने की योजना भी बना रही है। 

भारत में अभी 4 इलेक्ट्रिक कार बेचती है वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी

विनफास्ट भारत में फिलहाल 4 इलेक्ट्रिक कार– VF 6, VF 7, VF MPV 7 और लिमो ग्रीन बेचती है। कंपनी के अधिकारियों ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और कार की मांग बढ़ रही है और कंपनी की योजना 2030 तक इस बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल करने की है। विनफास्ट एशिया के कार बिजनेस के सीईओ तपन घोष ने कहा कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में VF 5 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

कॉम्पैक्ट एसयूवी की ओर बढ़ रही है ग्राहकों की पसंद

तपन घोष ने कहा कि पहली बार गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों समेत बाकी ग्राहकों की पसंद अब कॉम्पैक्ट एसयूवी की ओर बढ़ रही है। घोष ने कहा कि ग्राहक 1000 सीसी या इससे कम क्षमता वाले इंजन की शुरुआती हैचबैक कार के मुकाबले कुछ ज्यादा शक्तिशाली ऑप्शन चाहते हैं। घोष ने कहा कि विनफास्ट की हर साल भारत में कम से कम 2 नई कार लॉन्च करने और तूतीकोरिन प्लांट की सालाना 50,000 यूनिट्स की मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी का पूरा इस्तेमाल करने की योजना है। 

भारत में कंपनी की बिक्री में अच्छा उछाल

सीईओ ने कहा कि कंपनी भारत स्थित प्लांट से अन्य एशियाई बाजारों की मांग भी पूरी करना चाहती है। इस प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाकर सालाना 1.5 लाख कार तक की जा सकती है। लोकल लेवल पर पार्ट्स की खरीद के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा, “फिलहाल हम 15 प्रतिशत पार्ट्स लोकल लेवल पर खरीद रहे हैं और इसे दोगुना करने की योजना है।” उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले भारत में बिजनेस शुरू करने वाली विनफास्ट की बिक्री शुरुआती दौर में 500 यूनिट प्रति माह से बढ़कर अब 2500-3000 यूनिट प्रति माह हो गई है।

ये भी पढ़ें

23 नवंबर को अयोध्या से नेपाल के लिए प्रस्थान करेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

SOURCE : KHABAR INDIA TV