Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/de_1792431549472_1AJz_1792431549606_eNNA_2cc7f724-e27f-4a36-8b1f-c533d6f2ee84_Epx0.jpgभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार पवन सिंह ने भरे मंच पर अक्षरा सिंह के साथ काम करने की बात कही है। साथ ही उन्हें अप बाबू कहते हुए उनसे माफी मांगी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच पुराना विवाद रहा है। दोनों ने खुलकर एक दूसरे के खिलाफ अपनी बात रखी है। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते बदल रहे हैं। हाल में बिहार के मुंगेर के एक प्रोग्राम में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ दोबारा काम करने की बात कही है। फिल्मस्टार ने अक्षरा को अपना बाबू कहते हुए पुरानी गलतियों के लिए माफी भी मांगी। दूसरी तरफ अक्षरा ने भी एक प्रोग्राम में पवन सिंह का गाना गाया। इन वीडियोज को देखने के बाद लग रहा है कि पुरानी खटास भुलाकर दोनों फिर साथ में काम करने का विचार कर रहे हैं।
पवन सिंह ने कहा अक्षरा के साथ दिखेंगे साथ
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पवन सिंह कहते हैं कि कितनी माताएं-बहनें हैं कितनी चाहती है कि ये जोड़ी फिर से नजर आए? आप लोग देखना चाहते हैं? बहुत जल्दी नजर आएंगे। और मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे गलती हुआ है, मैं उनसे दिल से सॉरी बोलता हूं। मैं शुरू से एक बात बोलता हूं न कि मां बाप से बड़ा कोई नहीं होता है। अगर अक्षरा के माता-पिता को मेरे चलते अगर बुरा महसूस हुआ है, अगर कुछ गलत लगा है। तो मैं भैया भाभी को सॉरी बोलता हूं और प्रणाम बोलता हूं।’ पवन सिंह ने आगे कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है मेरा बेटा है। उनके पिता जी मेरे भैया हैं और उनकी माता जी मेरी भाभी लगती हैं।’
अक्षरा ने भी गाया पवन सिंह का गाना
पवन सिंह ने मंच पर सबके सामने ये बात रखी है कि उनकी और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली हैं। वहीं एक इवेंट में अक्षरा ने भी पवन सिंह के गाने को गाकर दोनों के रिश्ते में आए इस बदलाव की तरफ इशारा किया है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का पुराना विवाद
अक्षरा और पवन सिंह ने कई फिल्मों में साथ किया था। इनके अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से शादी की और इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप और रिश्ते में खटास आ गई। साल 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह और उनके सहयोगियों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अक्षरा ने ये भी आरोप लगाया था कि पवन सिंह ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री और फिल्मों से दूर करने की कोशिश की थी, इससे उनके करियर को नुकसान पहुंचा। अब पवन सिंह अक्षरा के साथ काम करने की बात कह रहे हैं। हालांकि, अभी अक्षरा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




