Home - ‘मक्खन’ जैसा स्मूद डिस्प्ले, दमदार कैमरा; लॉन्च से पहले Galaxy S26 FE...

‘मक्खन’ जैसा स्मूद डिस्प्ले, दमदार कैमरा; लॉन्च से पहले Galaxy S26 FE की सारी डिटेल लीक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S26 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। नई रिपोर्ट में फोन के डिस्प्ले, कैमरे, बैटरी, कनेक्टिविटी, साइज और स्टोरेज ऑप्शन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Samsung Galaxy S26 FE के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है और उससे पहले ही इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। उम्मीद है कि इस ‘फैन एडिशन’ मॉडल का डिजाइन Galaxy S26 सीरीज जैसा ही होगा, लेकिन इसमें पिछले साल के Galaxy S25 वाला एक्सीनॉस 2500 चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा। WinFuture.de की एक नई रिपोर्ट में फोन के डिस्प्ले, कैमरे, बैटरी, कनेक्टिविटी, साइज और स्टोरेज ऑप्शन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि इस फोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 4900mAh की बैटरी, 45W चार्जिंग और सैमसंग के One UI के साथ Android 17 होगा।

Samsung Galaxy S26 FE में क्या होगा खास (संभावित स्पेसिफिकेशन्स)

WinFuture.de की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के अपकमिंग गैलेक्सी S26 FE में 6.7-इंच का डायनामिक एमोलेड 2X पैनल होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सेल होगा। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश हो सकता है, जबकि सामान्य स्थितियों में ब्राइटनेस 1200 निट्स और हाई-ब्राइटनेस मोड में 1900 निट्स तक पहुंचने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि एक्सीनॉस 2500 फोन को पावर देगा। सैमसंग ने इस चिपसेट का इस्तेमाल गैलेक्सी S25 में भी किया था। इसमें 10 सीपीयू कोर हैं और यह 3.3G हर्ट्ज तक की गति तक पहुंच सकता है। कथित तौर पर प्रोसेसर को 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा, जिसमें 128GB और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड वन यूआई 9 के साथ शिप हो सकता है।

दमदार रियर और फ्रंट कैमरा

गैलेक्सी S26 FE में f/1.8 अपर्चर और हार्डवेयर इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। रियर सेटअप में f/2.2 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल टेलीफोटो सेंसर भी शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सेल f/2.2 कैमरा होने की उम्मीद है, हालांकि कथित तौर पर ऑटोफोकस उपलब्ध नहीं होगा। रियर कैमरे 30fps पर 8K फुटेज रिकॉर्ड कर सकते हैं, जबकि 4K वीडियो 60fps तक कैप्चर किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए, गैलेक्सी S26 FE फोन में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6 और एनएफसी का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सैमसंग एक या दो eSIM के लिए सपोर्ट के साथ दो नैनो-सिम स्लॉट की पेशकश कर सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।

लंबी चलने वाली बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4900mAh की बैटरी हो सकती है। नॉर्मल यूज में यह 50 घंटे तक है, जबकि बैटरी को 1200 चार्जिंग साइकिल के लिए रेट किया गया है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि सैमसंग सिलिकॉन-कार्बन सेल का उपयोग कर सकता है।

गैलेक्सी S26 FE का वजन 193 ग्राम और मोटाई 7.4 मिमी होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि सैमसंग फोन को ग्रेफाइट, पिस्ता और ब्लूबेरी फिनिश में पेश करेगा। इन्हें क्रमशः डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू बताया गया है। इसका डिजाइन भी गैलेक्सी S26 सीरीज जैसा हो सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। पिछले लीक में यूरोप में इसकी संभावित कीमत 799 यूरो (लगभग 88,000 रुपये) बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस26 प्लस मौजूदा कीमत पर एक मजबूत विकल्प हो सकता है, कथित तौर पर मॉडल लगभग 700 यूरो (लगभग 77,100 रुपये) में उपलब्ध है और अधिक स्टोरेज, बेहतर डिस्प्ले और अधिक दमदार कैमरे की पेशकश करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN