Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली की नहीं’, रीति की सलमान खान...

‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली की नहीं’, रीति की सलमान खान ने लगाई क्लास

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/salman_khan_rihti_tiwari_26_09_1790441070083_sW2x_1790441073394_0PXX_ad23a6bc-4dc7-4922-b8f8-f64bc7d87f2f_giJY.png

बिग बॉस वीकेंड के वार में आज सलमान खान रीति तिवारी की क्लास लगाते नजर आए। सलमान ने रीति तिवारी से ये तक कह दिया कि तुम मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं। 

बिग बॉस 20 में ये पूरा हफ्ता रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जंग छिड़ी नजर आई। सलमान खान ने जबसे घरवालों को बताया कि काजी एक्टिंग कर रहे थे, तब से ही रीति काजी पर वार करती रहती हैं। आज वीकेंड के वार में सलमान खान इस पूरे मुद्दे पर खुलकर बात करते नजर आए। उन्होंने रीति से कहा कि जहां से हम लोग देख रहे हैं, हमें दिख रहा है कि रीति को काजी से जलन होती है। सलमान खान ने रीति को गालियां देने को लेकर भी टोका। उन्होंने कहा कि आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं।

सलमान बोले- काजी से जलती हैं रीति

सलमान ने रीति से पूछा कि आपने ये तक कहा है कि ये सब जो काजी के लिए हो रहा है, वो चाहती थीं कि उनके लिए हो, तो इसमें काजी की क्या गलती है? रीति ने कहा कि काजी की गलती नहीं है। उन्होंने वो बात अपने कमजोर पल में कह दी थी। काजी इसमें क्या कर सकते हैं कि मुझे वो लाइट नहीं मिली।

सलमान बोले- मुझे पिता की वजह से मिला मौका

सलमान खान ने रीति तिवारी से उनके डिस टास्क को लेकर भी बात की। सलमान ने रीति को बताया कि उन्होंने जो कहा वो गलत था। रीति को सलमान ने समझाते-समझाते बोला- “लोग कह रहे होंगे कि मनोज तिवारी की बेटी है, उसकी वजह से घर में आई है। एक तो तुम्हारे पिता ने बहुत मेहनत की है। इसमें आपकी तो कोई गलती नहीं है। मेरे पिता राइटर हैं, वो फिल्म इंडस्ट्री में थे। वो अपने परिवार में पहले थे जो इस इंडस्ट्री में आए। उनकी वजह से मुझे मौका मिला, लेकिन मेरा संघर्ष कुछ और ही था। डायरेक्शन से मैं, मॉडलिंग से यहां आया।”

‘रीति-रिवाजों में रहो अच्छा रहेगा’

सलमान ने कहा कि अगर घर में आपने कोई गलत हरकत की है तो उसका आरोप पिता पर नहीं जाना चाहिए और न तो उन्हें आपके एक्शन का क्रेडिट जाना चाहिए। सलमान खान ने फिर रीति से उनकी भाषा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आप रीति-रिवाजों में रहो तो अच्छा होगा।

सलमान ने भाषा के लिए भी टोका

सलमान ने कहा कि आपको जो भाषा है वो किसी और ही डायरेक्शन में जा रही है। इसका असर आपके पिता पर तो पड़ेगा ही पड़ेगा, लेकिन आप पर भी पड़ेगा। रीति ने एक एपिसोड में काजी से कहा था- अगर पापा होते तो देख लेते तुम्हें। सलमान ने रीति से इसका मतलब पूछा। उन्होंने रीति से कहा- इसका क्या मतलब हुआ? सिंगर मनोज तिवारी देखेगा? एक्टर मनोज तिवारी देखेगा? या राजनेता मनोज तिवारी देखेगा या पिता?

रीति से बोले सलमान- घर की डॉली बन ग

ई हो

सलमान खान ने रीति तिवारी से कहा कि जितना वो मनोज तिवारी को जानते हैं, वो इस तरह के व्यवहार को सपोर्ट नहीं करेंगे। सलमान ने उनसे कहा कि आपको पता है कि आपकी दादी भी ये शो देख रही होंगी। उन्होंने कहा- आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं। याद है जब डॉली ने आपके पिता से कहा था- बाप पर नहीं जाना, उन्होंने क्या किया था? वो चुपचाप बैठ गए थे। अगर वो रिएक्ट करते तो वो गलत हो जाते। लेकिन आपने रिएक्ट किया। आप इस घर की डॉली बन गई हो।

इस बातचीत के दौरान रीति तिवारी ने कहा कि वो काजी तौकीर से जलती नहीं हैं। वो उन्हें बस पसंद नहीं करती हैं। रीति ने सलमान से ये भी कहा कि वो एक रॉकस्टार हैं। इसपर सलमान ने कहा कि यहां समस्या ये है कि आप खुद को रॉकस्टार बोल रही हैं, कोई और आपको रॉकस्टार नहीं बोल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN