Home LIFESTYLE NEWS HINDI मर्दों को हर रोज शेविंग करनी चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब

मर्दों को हर रोज शेविंग करनी चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पुरुषों के लिए शेविंग डेली रूटीन का हिस्सा होता है। लेकिन काफी सारे लड़के समझ ही नहीं पाते कि उन्हें हर रोज शेविंग करनी चाहिए या नहीं। इसी दुविधा को दूर करने के लिए जानें कैसे तय करें कि हर रोज शेविंग चेहरे पर की जाए या नहीं।

मर्दों की लाइफ में शेविंग एक जरूर काम होता है। चेहरे पर हल्की दाढ़ी और मूंछ आने के साथ ही उन्हें शेविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताया जाता है। वैसे एक सवाल जो ज्यादातर लोगों के मर्दों के मन में रहता है कि क्या शेविंग हर रोज करना सही है? क्योंकि इस सवाल के जवाब में काफी सारे लोगों को कहना है कि हर रोज शेविंग करने से ज्यादा मोटे और घने बाल निकलना स्टार्ट होने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रोजाना शेविंग करने से स्किन को नुकसान पहुंचता है। जबकि सच्चाई ये है कि हर स्किन के लिए शेविंग करने का अपना अलग नियम होता है जो स्किन टाइप और दाढ़ी की ग्रोथ पर निर्भर होता है।

हर रोज शेविंग से क्या होता है

हर रोज शेविंग करने से क्लीन, फ्रेश और प्रोफेशनल लुक मिलता है। लेकिन सेंसेटिव स्किन पर अगर रोज ब्लेड चलया जाए तो इससे इरिटेशन होने, कट लगने और लाल हो जाने का डर रहता है। वहीं ऑयली और नॉर्मल स्किन वाले रोज शेविंग करने में ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं।

शेविंग का सही तरीका रोकेगा डैमेज

शेविंक करने का सही तरीका, सही ब्लेड इस्तेमाल करने से स्किन डैमेज का खतरा रोका जा सकता है। लेकिन यहां जानने वाली बात है कि आपको शेविंग रोज करनी पड़ेगी ऐसा कोई जरूरी नहीं है। अपनी स्किन की जरूरत और दाढ़ी की ग्रोथ के हिसाब से शेविंग करनी चाहिए।

हर रोज शेविंग करने के नुकसान

अगर कोई हर रोज शेविंग करना है तो इससे इरिटेशन, रैशेज, रेडनेस होने के चांस दिन पर दिन बढ़ जाते हैं। वहीं रोजाना ब्लेड को स्किन पर चलाने से स्किन ड्राई होकर निकलने लगती है। यहीं नहीं अगर कभी समय कम है और आपने शेविंग करना स्टार्ट किया तो जरा सी हड़बड़ी से कट लगने का रिस्क रहता है।

डेली शेविंग के फायदे

हर रोज शेविंग करने के से क्लीन, फ्रेश और प्रोफेशनल लुक मिलता है। इससे चेहरे पर जमा डेड स्किन निकल जाती है और स्किन स्मूद बनती है। वहीं काफी सारे मर्दों का कहना है कि रोजाना शेविंग से छोटे इनग्रोन हेयर कम होते हैं जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है।

तो समझें कौन सी स्किन पर कितने दिन में करना चाहिए शेविंग

सेंसेटिव स्किन- 2-3 दिन

ऑयली स्किन- एक दिन छोड़कर

नॉर्मल स्किन- जरूरत के मुताबिक

शेविंग करते समय ध्यान रखने वाली बात

जब भी शेविंग करनी है और स्किन पर इरिटेशन नहीं चाहते तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश करें खासतौर पर दाढ़ी वाले हिस्से को। इसके साथ ही हाई क्वालिटी शेविंग क्रीम और जेल का यूज करें। बार-बार ब्लेड बदलना अवॉएड करें। साथ ही शेविंग के बाद स्किन इरिटेशन से बचने के लिए एलोवेरा जेल या ऑफ्टरशेव लोशन जरूर लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN