Home LIFESTYLE NEWS HINDI मसालेदानी नहीं, हमेशा फ्रिज में रखने चाहिए ये 5 मसाले! वरना जल्दी...

मसालेदानी नहीं, हमेशा फ्रिज में रखने चाहिए ये 5 मसाले! वरना जल्दी हो जाते हैं खराब

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करना चाहिए? अगर आप इन्हें बाहर रखते हैं तो इनका खुशबू और फ्लेवर जल्दी खराब हो सकता है। फ्रिज में ये मसाले लंबे टाइम तक फ्रेश बने रहते हैं।

भारतीय खाने को खास बनाते हैं इसमें डलने वाले मसाले। खाने में खुशबू से ले कर स्वाद तक, इन्हीं मसालों की वजह से आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले ऐसे भी होते हैं जो बाहर रखने पर खराब हो जाते हैं? आमतौर पर हम सूखे मसालों को किचन शेल्फ या मसालेदानी में स्टोर कर के रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से कुछ मसालों का फ्लेवर और खुशबू खत्म हो सकते हैं। साथ ही इनका रंग भी बदल सकता है। इन मसालों को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार रखना है, तो इन्हें फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चेतना भल्ला ने ऐसे 5 मसालों के बारे में बताया है, जिन्हें बाहर रखने पर वो खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

हमेशा फ्रिज में रखनी चाहिए कसूरी मेथी

किसी भी डिश का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली कसूरी मेथी, हमेशा फ्रिज के अंदर ही स्टोर कर के रखनी चाहिए। बाहर रखने पर इसका रंग ब्राउन होने लगता है और अरोमा लगभग खत्म होने लगती है। वहीं जब आप इसे फ्रिज या फ्रिजर में रखते हैं तो इसका डीप ग्रीन कलर बना रहता है और रेस्टोरेंट स्टाइल खुशबू भी महीनों तक बरकरार रहती है।

देगी/ कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

गर्मी और रोशनी की वजह से देगी/ कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का चटख लाल रंग भूरा पड़ने लगता है। ऐसे में जब आप इसे रसोई में स्टोर कर के रखते हैं तो कुछ टाइम बाद ही इसकी रंगत खराब होने लगती है। सब्जी या किसी भी डिश में डालने पर इसका गहरा लाल रंग नहीं आ पाता। इसलिए लाल मिर्च पाउडर को हमेशा फ्रिज में स्टोर कर के रखना चाहिए।

हींग और केसर को भी फ्रिज में रखें

हींग और केसर दोनों को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। ज्यादा गर्मी की वजह से इनकी खुशबू और रंगत दोनों फीकी पड़ सकती है। इसलिए इन्हें भी हमेशा फ्रिज में स्टोर कर के रखना चाहिए। लंबे समय तक इनका कलर और अरोमा बरकरार रहता है।

मेलन सीड्स (मगज) और खसखस

मगज के बीज और खसखस को लंबे टाइम तक ताजा रखना है तो इन्हें फ्रिज में स्टोर करना बेहतर माना जाता है। दरअसल इन महंगे मसालों में काफी जल्दी फंगस लगने का खतरा रहता है। इसलिए इन्हें एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करना सही रहता है।

सौंठ और अमचूर पाउडर

सौंठ यानी ड्राई जिंजर पाउडर और अमचूर पाउडर को अगर लंबे समय तक बाहर रखा जाए, खासकर गर्मी या नमी वाले मौसम में, तो इनमें गांठें बनने लगती है। इसलिए इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। लंबे टाइम तक इनका टेक्चर, अरोमा और टेस्ट बरकरार रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN