Home rss business hindi महारत्न कंपनी का शेयर बना रॉकेट, रेटिंग हुई अपग्रेड, 2 टुकड़े में...

महारत्न कंपनी का शेयर बना रॉकेट, रेटिंग हुई अपग्रेड, 2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4947 रुपये पर पहुंच गए हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने HAL की रेटिंग अपग्रेड की है और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। गोल्डमैन सैक्स ने अक्टूबर 2025 में HAL का कवरेज शुरू किया था और उसके बाद से कंपनी को मिला यह पहला अपग्रेड है।

5870 रुपये का दिया है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। गोल्डमैन सैक्स ने एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री की इस कंपनी के शेयरों की रेटिंग को अपग्रेड करके बाय (Buy) कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने पहले महारत्न कंपनी के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी थी। गोल्डमैन सैक्स ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5870 रुपये कर दिया है, जो कि पहले 5545 रुपये था। रिवाइज्ड टारगेट प्राइस संकेत करता है कि कंपनी के शेयर बुधवार के क्लोजिंग लेवल से 26 पर्सेंट उछल सकते हैं।

वित्त वर्ष 2027 और आगे के लिए पॉजिटिव आउटलुक
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की तरफ से मंगलवार को रिलीज की गई सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी की ऑर्डर बुक 2.55 लाख करोड़ रुपये रही। महारत्न कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 और इससे आगे के लिए आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। कंपनी के मुताबिक, उसकी मजबूत ऑर्डर बुक 7-8 साल की रेवेन्यू विजिबिलिटी प्रदान करती है। कंपनी का कहना है कि बेहतर सप्लाई चेन स्टैबलाइजेशन, कैपेसिटी एक्सपैंशन और प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर तेज प्रॉडक्शन से ग्रोथ को और मजबूती मिलेगी।

2 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 815 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर 6 अगस्त 2021 को 540.03 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 अगस्त 2026 को 4947 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4977.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 3479.20 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN