Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Samantha_1782705799216_1782705825649_a62581e5-44e2-42e4-a07a-472d0228b8d0.jpgMaa Inti Bangaaram Box Office: साउथ की फिल्म मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। रिलीज के बाद 10वें दिन इसने एक नया रिकॉर्ड रच दिया है।
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। कहानी एक क्रिमिनल बैकग्राउंड वाली ऐसी लड़की की है, जिसे एक लड़के से प्यार हो जाता है और फिर वह अपनी पुरानी जिंदगी को छोड़कर नई शुरुआत करती है। लेकिन उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता और उसका सच उसके पति और ससुराल वालों के सामने आ जाता है, जब उससे दुश्मनी रखने वाला एक गैंग्सटर बदला लेने उसके घर पहुंच जाता है। अब उसे अपने असली रूप में आना ही होगा। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब एक नया रिकॉर्ड रच दिया है।
सामंथा की फिल्म ने तोड़ा यह रिकॉर्ड
‘मां इंति बंगारम’ तेलुगू सिनेमा की सबसे बड़ी फीमेल लीड मूवी बन गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 10वें दिन ‘अरुंधति’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अभी तक सबसे बड़ी फीमेल लीड तमिल मूवी का रिकॉर्ड अनुष्का शेट्टी की 2009 में आई फिल्म ‘ अरुंधति’ के नाम था, लेकिन अब यह ताज सामंथा रूथ प्रभु ने उनसे छीन लिया है। बात कमाई की करें तो इस एक्शन-फैमिली थ्रिलर फिल्म ने दसवें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया और इसका अभी तक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
100 करोड़ की तरफ बढ़ रही फिल्म
बता दें कि अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘अरुंधति’ का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ रुपये रहा था। अनुष्का की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। हालांकि इसी महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही कुछ बड़ी फिल्मों के चलते यह आंकड़ा छूने में इस फिल्म को दिक्कत हो सकती है, लेकिन देखना होगा कि क्या सामंथा के फैंस उन्हें पहली 100 करोड़ी फिल्म दिलाने का काम कर पाएंगे या नहीं।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफर
फिल्म की बॉक्स ऑफिस जर्नी की बात करें तो रिलीज के बाद तीसरे दिन इसने अपना अभी तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन किया था। फिल्म की तीसरे दिन की ग्रॉस कमाई कमाई 10 करोड़ 81 लाख रुपये रही थी। जहां कमाई के आंकड़ों पर सरसरी नजर डालने की बात है तो बता दें कि फिल्म की पहले दिन की तुलना में 10वें दिन की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई बेहतर रही है। रिलीज डेट पर जहां इसने महज 5 करोड़ 62 लाख रुपये कमाए थे, तो वहीं 10वें दिन फिल्म की कमाई 6 करोड़ 15 लाख रुपये रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




