Home LIFESTYLE NEWS HINDI मां की पुरानी ‘पटोला साड़ी’ में शरवरी का मॉडर्न अंदाज! कॉर्सेट ब्लाउज...

मां की पुरानी ‘पटोला साड़ी’ में शरवरी का मॉडर्न अंदाज! कॉर्सेट ब्लाउज और ड्रेपिंग ने लूटी महफिल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रमोशन के दौरान शरवरी का बेहद खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने इस खास मौके के लिए अपनी मां की पुरानी पटोला साड़ी को चुना, जिसे उन्होंने कॉर्सेट ब्लाउज और यूनिक ड्रेपिंग के साथ मॉडर्न टच दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ फैशन सेंस से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रमोशन के दौरान वो गुलाबी रंग की खूबसूरत पटोला साड़ी में नजर आईं। शरवरी का ये लुक इसलिए भी इतना खास है, क्योंकि इससे उनकी बड़ी खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शरवरी ने अपने लुक की तस्वीरें तो साझा की हीं, साथ ही बताया कि किस तरह ये खूबसूरती साड़ी उन्हें उसकी मां से विरासत में मिली। उन्होंने मां की पुरानी साड़ी को एक मॉडर्न ट्विस्ट दे कर पहना। साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज और ड्रेपिंग स्टाइल इतना खास था कि हर किसी की निगाहें इसी पर टिक कर रह गईं।

मां की पुरानी पटोला साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट

शरवरी ने इस खास मौके के लिए अपनी मां की पुरानी पिंक और मैजेंटा शेड वाली पटोला साड़ी को चुना। साड़ी पर पारंपरिक इक्कत इंस्पायर्ड पैटर्न नजर आ रहा था, जबकि इसके गोल्डन बॉर्डर पर हेवी एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क किया गया था। इसकी रिच डिटेलिंग साड़ी को काफी रॉयल लुक दे रही थी। शरवरी ने जिस अंदाज में इस पूरे लुक को रिक्रिएट किया, उससे साड़ी का लुक और निखर कर आ रहा था।

पर्पल कॉर्सेट ब्लाउज ने लुक को बनाया खास

साड़ी के साथ पारंपरिक मैचिंग ब्लाउज पहनने के बजाए शरवरी ने डीप पर्पल कलर के स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज को चुना। इस फिटेड ब्लाउज पीस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी, फ्लोरल डिटेलिंग, बीड्स और मेटैलिक फिनिश का काम था। इसका कॉर्सेट पैटर्न पूरे लुक को स्ट्रक्चर्ड और मॉडर्न टच दे रहा था। साथ ही पिंक साड़ी के साथ पर्पल ब्लाउज का कॉन्ट्रास्ट भी काफी खूबसूरत लग रहा था।

यूनिक और स्टाइलिश ड्रेपिंग ने खींचा ध्यान

शरवरी ने साड़ी को पहनने के पारंपरिक तरीके से हटकर थोड़ा अलग हटकर ड्रेप किया था। उन्होंने साड़ी के पल्लू को कमर के चारों तरफ लपेटकर एक तरह से नीचे की ओर खुला छोड़ दिया। इस यूनिक ड्रेपिंग की वजह से काफी स्ट्रक्चर्ड लुक आ रहा था। अगर आप भी साड़ी को मॉडर्न और फैशन फॉरवर्ड लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह की ड्रेपिंग ट्राई कर सकती हैं।

स्टेटमेंट ज्वैलरी और मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया लुक

अपने एथनिक लुक को कंप्लीट करने के लिए शरवरी ने क्रिसेंट शेप वाले गोल्ड स्टेटमेंट नेकलेस को चुना। जिसके साथ मैचिंग स्टड्स और स्टेटमेंट रिंग काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसके अलावा उन्होंने साड़ी के रंग से मैच करते हुए गोल्डन और पिंक रंग के बैंगल्स भी वियर किए, जो लुक को और ट्रेडिशनल टच दे रहे थे।

मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे बहुत ही सॉफ्ट और मिनिमल रखा। सॉफ्ट बेस, हल्का सा ब्लॉश, म्यूटेड पिंक लिपस्टिक और सॉफ्ट आई मेकअप उनके लुक को फ्रेश बना रहे थे। हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ बालों को खुला रखा, जिससे सारा फोकस उनके स्टेटमेंट नेकलेस पर जा रहा था।

मां की याद को खास बनाया

शरवरी के लुक की सबसे खास बात है इस साड़ी से जुड़ी उनकी यादें। पोस्ट के जरिए वो बताती हैं कि ये साड़ी उनकी मां ने उन्हें ‘झुमका पटोला’ देखने के बाद गिफ्ट की थी। उन्होंने अपनी मां की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जहां वो पारंपरिक तरीके से इसी साड़ी को पहने हुए नजर आ रही हैं। अगर आपके पास भी अपनी मां की यादों से जुड़ी कोई साड़ी है, तो एक्ट्रेस की तरह उसे मॉडर्न ट्विस्ट दे कर पहन सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN