Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिर्जापुर द मूवी देखने पहुंचे दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से पीटा;...

मिर्जापुर द मूवी देखने पहुंचे दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से पीटा; एक महिला ने क्राउड की वजह से बीच में छोड़ी फिल्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/yshefffdhnff_1788680367149_c3c6fba2-5365-4533-8aed-cb501f105c12_1788680372179_92e6235b-0212-4e57-b395-2b13d0bd8f97_fdc2758f-8f98-4792-be26-99cf41f7e966_93a866e2-21a0-44a6-9c78-2646107dfd08.jpg

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर देखने गए दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ एक महिला ने भी आरोप लगाया है कि थिएटर में लोग शराब के नशे में पहुंचे थे।

मिर्जापुर द मूवी देखने पहुंचे दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक महिला ने बीच में छोड़ी फिल्म

अली फजल, पंकज त्रिपाठी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। मूवी देखने पहुंचे फैंस के दो गुटों में आपस में बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि थिएटर में ही कुछ लोग हाथापाई करने लगे। वीडियो सामने आया हा जिसमें कुछ लोगों को एक दूसरे के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि थिएटर के अंदर लोग शराब का नशा करके पहुंचे थे।

मिर्जापुर देखने गए फैंस के बीच मारपीट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो महाराष्ट्र के एक पीवीआर का है। वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़का अपनी बेल्ट से दूसरे लड़के को पीट रहा है। आगे दो और लड़के आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लात-घूसों के अलावा बेल्ट से पीटा गया। बताया जा रहा है फिल्म देखने आए दोनों गुटों में मिर्जापुर के किरदार गुड्डू भैया और मुन्ना भैया को लेकर बहस शुरू हुई और बाद में बात इतनी बढ़ गई।

महिला ने बीच में छोड़ी स्क्रीनिंग

एक नॉएडा का भी वीडियो सामने आया है जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि वो फिल्म मिर्जापुर देखने थिएटर गई हुई थी। लेकिन उसे फिल्म को बीच में ही छोड़ कर आना पड़ा। महिला ने बताया कि थिएटर में कुछ लोग नशे की हालत में थे। महिला ने कहा कि थिएटर में लोग दारू पी कर आए थे। बुरा क्राउड था। मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे ऑडिटोरियम में ले जाने की बात कही, लेकिन वो उन लोगों को बाहर नहीं कर रहे थे। उन्हें पुलिस को बुलाने को कहा गया। महिला ने कहा देरी हो गई थी और मूड भी खराब इसलिए वो घर जा रहे हैं।

मिर्जापुर की कमाई

बता दें। साल 2018 में मिर्जापुर नाम की वेब सीरीज आई थी। सीरीज को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद दो और सीजन लाए गए और अब फिल्म रिलीज हुई है। मिर्जापुर द मूवी ने पहले दो दिनों में करीब 58 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया था। अब आज रविवार को धमाका होगा।

मिर्जापुर की कास्ट

मिर्जापुर द पूरी में पुरानी कास्ट अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा जैसे एक्टर्स हैं। वहीं रवि किशन और जितेंद्र जैसे एक्टर्स की एंट्री हुई है। फिल्म का शुरुआती कलेक्शन देखकर ये माना जा रहा है कि आगे भी कमाई का धमाका जारी रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN