Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/Mirzapur_The_Movie_rashika__1788533198675_c3906641-4e45-4d4b-9377-e82b5e0c3a55_1788533213283_ed292b76-0fb7-460b-a4dd-83d760fa4f39_c85d2b73-3589-479c-b23c-e7a3a5ddf212_2100657e-a663-4526-bf31-fa2e81abd89d.jpg‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर काफी वक्त से सोशल मीडिया पर एक अलग ही बज देखने को मिल रहा था। ऐसा हो भी क्यों न प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी। ये फिल्म आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।
सबसे ज्यादा हो रही बीना भाभी और बाबूजी की चर्चा
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पहले दिन शानदार कमाई होने की भी उम्मीद है। ऐसे में फिल्म रिलीज के साथ ही कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यही नहीं X पर यूजर्स ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ फिल्म के सभी कैरेक्टर्स को लेकर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है तो वो है बीना भाभी और बाउजी के एक सीन की। लोगों का कहना है कि ये सीन सभी पर भारी पड़ा है।
जबरदस्त है बाउजी और बीना का बोल्ड सीन
दरअसल, फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बीना भाभी के रोल में रसिका दुग्गल और बाउजी के रोल में 81 साल के कुलभूषण खरबंदा हैं। फिल्म में रसिका दुग्गल ने कई बोल्ड सीन हैं। उनका एक सीन इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। रसिका और कुलभूषण का एक सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में बाउजी बेड पर लेटे होते हैं तभी वहां बीना भाभी आती हैं। बाउजी उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचते हैं और उन्हें अपने पास लाने की कोशिश करते हैं। ये सीन इस वक्त इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है।
शेर की उम्र ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ
बााउजी और बीना भाभी के इस सीन को एक्स पर कई यूजर्स ने पोस्ट कर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक एक्स यूजर ने इस सीन को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के इस सीन में बीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए! शेर की उम्र ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ। क्या डायलॉग है! बिल्कुल रोंगटे खड़े हो गए।’ इस वीडियो पर कई और कमेंट्स समने आ रहे हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




