Home LIFESTYLE NEWS HINDI मुंबई से रोड ट्रिप! 5 जगहों का मानसून में सफर लाइफटाइम रह...

मुंबई से रोड ट्रिप! 5 जगहों का मानसून में सफर लाइफटाइम रह जाएगा याद, जानें कहां जाना होगा बेस्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Monsoon Travel Places: जून का महीना मानसून की दस्तक का होता है। लेकिन काफी सारे लोग इस वक्त ट्रिप प्लान करते हैं। अगर आप मुंबई के आसपास जा रहे तो इन रोड ट्रिप को जरूर करें। यहां के नजारे, शांति, हरियाली और झरने देख लगेगा घूमने के पैसे वसूल हो गए।

मानसून में मौसम का मजा और ड्राइविंग एंज्वॉय करनी है तो मुंबई के आसपास का एरिया परफेक्ट हो सकता है। यहां से 150 से 200 किमी के दायरे में ऐसी जगहें और हिल स्टेशन हैं। जहां पर ज्यादातर फैमिली और फ्रेंड्स वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए अक्सर जाते हैं। तो अगर आप जून में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो मुंबई और वहां से इन रोड ट्रिप को जरूर करें। रास्ते का सुकून और नजारे पूरी ट्रिप को यादगार बना देंगे। आप भी जान लें मुंबई की फेमस रोड ट्रिप्स, जिसे अक्सर फैमिली पसंद करती हैं।

मलसेज घाट

मुंबई से लगभग 150 किमी के करीब मालसेज घाट काफी पॉपुलर हिल स्टेशन है। जहां पहुंचने में तीन से चार घंटे का समय लगता है और वीकेंड पर फैमिली एंड फ्रेंड्स टाइम बिताने जाते हैं। ये जगह मुंबई से पूना जाने के रास्ते में हैं और यहां पर स्टे, होटल, रेस्टोरेंट जैसी सारी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन रास्ते में दिखने वाली हरियाली और नेचर के नजारे सबसे ज्यादा लोगों को अट्रैक्ट करते हैं। उसके साथ ही मलसेज घाट में वाटरफॉल्स, हरे पहाड़ और घना कोहरा लोगों को अट्रैक्ट करता है।

मुंबई से एम्बी वैली

एम्बी वैली एक लक्जरी जगह है जिसे सहारा इंडिया ने डिजाइन किया था। इस जगह पर आपको एडवेंचर एक्टीविटी, वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी मिल जाएंगी। वैसे मुंबई से 120 से 130 किमी की दूरी पर बनी ये वैली तक जाने का रास्ता भी बेहद खास है। वीकेंड पर मुंबई वाले अक्सर इस रोड ट्रिप को एंज्वॉय करते हैं। तो अगर आप मुंबई में हैं तो इस रोड ट्रिप को बिल्कुल ना मिस करें।

मुंबई से नासिक

अगर आप नासिक जा रहें शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए तो डायरेक्ट जाने की बजाय मुंबई से रोड ट्रिप प्लान करें। मुंबई से नासिक पहुंचने में 3 घंटे का समय लगता है। लेकिन ये रास्ता काफी खूबसूरत है और बारिश के दिनों में और भी ज्यादा हसीन बन जाता है। रास्ते में कई सारे पुराने मंदिर और उनसे जुड़ी मान्यताएं हैं जो काफी सुकून और शांति का एहसास कराती हैं। तो इस ट्रिप को बिल्कुल भी मिस ना करें।

मुंबई से अलीबाग

अलीबाग बीच काफी फेमस डेस्टिनेशन है और ये हनीमून कपल के बीच काफी पॉपुलर मानी जाती है। यहां पर आपको साफ-सुथरे बीच, फेरी राइड्स का मजा मिलेगा। लेकिन साथ ही मुंबई से लगभग 90 किमी दूर इस जगह तक पहुंचने का रास्ता भी शानदार लगेगा। मुंबई से अलीबाग की रोड ट्रिप कपल्स के लिए काफी यादगार हो सकती है। जिसे मिस करना तो बिल्कुल नहीं बनता।

मुंबई से पालघर

मुंबई से पालघर की दूरी लगभग 3-4 घंटे की है। शहर की भागदौड़ को छोड़कर सुकून के पल बिताने हैं तो ये जगह बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर काफी सारी चीजें आपको घूमने के लिए मिल जाएंगी। लेकिन सबसे बेस्ट है रास्ता, जो आपको सबसे यादगार मोमेंट देगा। पालघर में बीच भी हैं और पुराने किले भी। जहां पर पहुंचकर आपको अपनी ट्रिप पैसा वसूल लगेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN