Home LIFESTYLE NEWS HINDI मुंह के आसपास का कालापन नहीं जा रहा? कंटेंट क्रिएटर का यह...

मुंह के आसपास का कालापन नहीं जा रहा? कंटेंट क्रिएटर का यह हैक करें ट्राई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुंह के आसपास का कालापन चेहरे की खूबसूरती को फीका कर सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर मानसी द्वारा शेयर किया गया यह आसान घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है।

Remove Darkness around Mouth: चेहरे पर मुंह के आसपास का कालापन एक ऐसी समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। कई बार पूरा चेहरा साफ और चमकदार दिखता है, लेकिन होंठों के आसपास की त्वचा काली नजर आने लगती है। इससे चेहरा थका-थका और बेजान दिख सकता है। धूप, रूखी त्वचा, हार्मोन में बदलाव या बार-बार होंठ चाटने जैसी आदतें इसकी वजहें हो सकती हैं।

ऐसे में लोग तरह-तरह की क्रीम और महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर मानसी ने एक आसान घरेलू नुस्खा शेयर किया है जिसे नियमित रूप से लगाने से मुंह के आसपास की त्वचा का कालापन कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इस आसान नुस्खे के बारे में।

इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है।

नारियल का तेल

एलोवेरा जेल

इन तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। अब तैयार मिश्रण को मुंह के आसपास की त्वचा पर लगाएं।
  • एक से दो मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और इसके बाद रातभर के लिए लगाकर छोड़ दें।
  • कंटेंट क्रिएटर के अनुसार, इस नुस्खे को रोज लगाया जा सकता है।

यह नुस्खा कैसे मदद करता है?

  • नारियल का तेल: नारियल का तेल त्वचा को गहराई से नमी देने में मदद करता है। इससे रूखापन कम हो सकता है।
  • एलोवेरा जेल: एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
  • शहद: शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और त्वचा को कोमल बनाता है।

मुंह के आसपास कालापन क्यों होता है?

  1. बार-बार होंठ चाटना: कुछ लोगों को बार-बार होंठ चाटने की आदत होती है। इससे त्वचा सूख सकती है और धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है।
  2. त्वचा का रूखा होना: अगर त्वचा को पर्याप्त नमी नहीं मिलती, तो वह बेजान और काली दिखती है।
  3. हार्मोन में बदलाव: शरीर में होने वाले हार्मोन बदलाव भी कई बार त्वचा के रंग को प्रभावित कर सकते हैं।

पैच टेस्ट जरूर करें

किसी भी घरेलू नुस्खे को लगाने से पहले हाथ पर लगाकर चेक जरूर करें क्योंकि हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए रिजल्ट्स भी अलग-अलग हो सकते हैं।

नोट: अगर मुंह के आसपास का कालापन अचानक बढ़ने लगे, लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ खुजली, जलन या दूसरी समस्या भी हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN