Home rss business hindi मुकुल अग्रवाल ने अपने पोर्टफोलियो में इस मल्टीबैगर स्टॉक को जोड़ा, आज...

मुकुल अग्रवाल ने अपने पोर्टफोलियो में इस मल्टीबैगर स्टॉक को जोड़ा, आज 52 वीक हाई पर भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Apsis Aerocom के शेयरों की कीमतों में लिस्टिंग से अबतक 470 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • इस स्टॉक को मुकुल अग्रवाल ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल है
  • कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत है

Mukul Agarwal Portfolio: शेयर बाजार में कुछ चर्चित निवेशकों के इनवेस्टमेंट पर सबकी निगाह टिकी हुई रहती है। उनमें से एक मुकुल अग्रवाल भी हैं। सितंबर तिमाही के दौरान इस दिग्गज निवेशक ने अपने पोर्टफोलियो में Apsis Aerocom को जोड़ा है। उन्होंने इस कंपनी के कुल 1.46 लाख शेयर खरीदे हैं। जिसके बाद मुकुल अग्रवाल की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत पहुंच गई है। बता दें, लिस्टिंग के बाद Apsis Aerocom के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। यह स्टॉक 470 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इसी साल मार्च में हुई है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग मार्च के महीने में 39 प्रतिशत के प्रीमियम पर हुई थी।

129 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

महज 36 करोड़ रुपये आईपीओ का साइज था। लेकिन निवेशकों में इस आईपीओ पर दांव लगाने की होड़ सी दिखी थी। आईपीओ को 129.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 100 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटगरी में आईपीओ को 237 गुना बोलियां मिली थी। इस आईपीओ में महज 33 लाख शेयर ही फ्रेश शेयर कैटगरी में जारी किए गए थे। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

आज भी शेयरों में तेजी

कंपनी की लिस्टिंग एनएसई में हुई है। स्टॉक आज 632 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 3 प्रतिशत की उछाल के बाद 643 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह स्टॉक 52 वीक हाई है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 147.20 रुपये है।

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.84 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.02 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 26.98 प्रतिशत की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN