Home LIFESTYLE NEWS HINDI मेकअप किट में रखें ये 5 बेसिक कलर की लिपस्टिक, सीख लें...

मेकअप किट में रखें ये 5 बेसिक कलर की लिपस्टिक, सीख लें 4 नया शेड बनाने की ट्रिक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर बार कपड़ों की मैचिंग का लिपस्टिक शेड खरीदने की  गलती करती हैं तो रुक जाएं। अब मेकअप बॉक्स में इन 5 बेसिक कलर को रखें और इनकी मदद से बनाएं अलग-अलग लिपस्टिक के शेड।

मेकअप बॉक्स में ढेर सारी लिपस्टिक के शेड्स रखती हैं और जब उनकी डेट एक्सपायर हो जाती है तो पछतावा होता है। आप भी मंहगी लिपस्टिक खरीदकर पैसे बर्बाद करती हैं तो जरा इस सिंपल ट्रिक को सीख लें। आप अपने मेकअप बॉक्स में कुछ बेसिक कलर की लिपस्टिक शेड रखें और इन्हें मिक्स एंड मैच करके हर कपड़ों के साथ मैच करती लिपस्टिक बनाकर तैयार कर लें। हर बार की तरह इस बार भी करवा चौथ पर लिपस्टिक पर पैसे खर्च करने की बजाय जानें कौन से बेसिक कलर खरीदें और इन्हें किस तरह मिक्स एंड मैच कर नया कलर बनाएं।

मेकअप बॉक्स में रखें ये 5 लिपस्टिक शेड

ब्राइट रेड

अपने मेकअप बॉक्स में एक ब्राइट रेड कलर की लिपस्टिक का शेड जरूर रखें। ये शेड आपके कई सारे लिप शेड के बेस को बनान के काम आएगा और ब्लैक, व्हाइट जैसे आउटफिट के साथ परफेक्ट दिखेगा।

डीप रेड या मरून

ज्यादातर मिडिल एज वाली इंडियन लेडीज के मेकअप बॉक्स में डीप मरून या डीप रेड कलर मिल जाएगा। ये आपका बेस कलर है और इसे मिक्स एंड मैच करना जरूर सीखें।

पिंक कलर

ब्राइट पिंक का एक शेड अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ मेकअप किट में रखें। ये लिक्विड लिपस्टिक हो या फिर मैट इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। बस आपकी लिपस्टिक लांग लास्टिंग होनी चाहिए।

न्यूड ब्राउन शेड

न्यूड ब्राउन शेड खरीदकर रखी होंगी लेकिन उसे लगाने का सही तरीका नहीं पता। तो एक न्यूड ब्राउन शेड जरूर खरीदें।

ब्राउन शेड

कलर कॉम्प्लेक्शन के हिसाब से एक ब्राउन शेड की लिपस्टिक को भी अपने मेकअप किट में शामिल करें।

अब सीखें इन लिपस्टिक को मिक्स एंड मैच कर लगाने का तरीका।

न्यूड शेड लिपस्टिक कैसे लगाएं

जब भी आपको न्यूड ब्राउन शेड लिपस्टिक लगानी हो तो सबसे पहले डार्क ब्राउन या मरून शेड के लिपलाइनर से आउटलाइन बनाएं। अब होंठ के बीच में थोड़ा सा रेड कलर की लिपस्टिक को लगाएं। अब न्यूड शेड वाली लिपस्टिक को लें और पूरे होठों पर लगाकर रेड शेड के साथ मिक्स करें। जब इसे रेड के साथ मिक्स करके लगाती हैं तो होंठ पर परफेक्ट न्यूड ब्राउन शेड उभरकर आता है जो आपके फेस पर सुंदर दिखता है।

ब्राउन एंड पिक लिपस्टिक को करें मिक्स

होंठ पर ब्राउन कलर की लिपस्टिक को लगाएं और सेंटर में पिंक लिपस्टिक भरें। फिर उंगलियों की मदद से मिक्स करें। इस मिक्सचर को लगाने से बहुत ही प्यारा डीप रोज पिंक शेड बनकर तैयार हो जाएगा। जो आपके कई सारे आउटफिट के साथ फिट बैठेगा।

मरून और पिंक लिपस्टिक मिक्स करें

पूरे होंठ पर मरून शेड की लिपस्टिक लगाएं और लिप के सेंटर में पिंक लिपस्टिक को लगाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। ऐसा करने से बेरी वाइन कलर बनेगा और बिना एक भी पैसे खर्च किए नया लिप शेड बनकर रेडी हो जाएगा।

रेड और ब्राउन लगाएं

होंठ पर पहले रेड कलर की लिपस्टिक को लगाएं और ऊपर से इस पर ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाकर मिक्स कर लें। डार्क चेरी कलर बनकर रेडी होगा जो आपके एथिनिक वियर के साथ काफी खूबसूरत दिखेगा। तो हर बार नया शेड खरीदने की बजाय 5 बेसिक लिप शेड खरीदें और बनाएं लिपस्टिक के अलग-अलग शेड।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN