Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/drishayam_3_09_09_1788963723211_9f69f3dc-0092-4778-b1f2-d489b7310b06_1788963726797_3d27fa5e-97de-47ce-ab2a-cbb477bbcfba_bf74e985-0f6e-4f47-8b01-f3eeb6b521da_0c11309c-a20c-45f0-a593-0a56f8369570.pngअजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर आज यानी 9 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज इवेंट पर अजय देवगन ने बताया कि हिंदी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई साउथ की फिल्म से अलग होगी।
दृश्यम 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अजय देवगन ने फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदी वाली दृश्यम 3 मोहनलाल की हाल ही में रिलीज हुई दृश्यम के तीसरे पार्ट से बिल्कुल अलग होगी। दृश्यम 3 का ट्रेलर आज यानी 9 सितंबर को रिलीज हुआ है। ट्रेलर के रिलीज होते है ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
मलयालम वाली दृश्यम से अलग होगी अजय की फिल्म
दृश्यम 3 के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, “दृश्यम का दूसरा पार्ट एक तरीके से मलयालम फिल्म से प्रेरित था, लेकिन ये स्क्रिप्ट पूरी तरह अलग है। उनकी दृश्यम 3 पूरी तरह अलग है और हमारी फिल्म भी पूरी तरह अलग है। ऐसा नहीं है कि हमने बहुत सारे बदलाव किए हैं, ये पूरी तरह से अलग कहानी है। मुझे लगता है दृश्यम 2 के बाद, हमें नहीं पता था ये फिल्म बनेगी या नहीं, क्योंकि ये वो फिल्म नहीं है जिसमें आप स्क्रिप्ट पर काम करें और सीक्वल बनाएं। इसमें बहुत सारे ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं।”
डायरेक्टर की तारीफ में क्या बोले अजय देवगन
अजय देवगन ने डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ करते हुए कहा, “जिस तरह से इन्होंने स्क्रिप्ट पर काम किया है, जिस तरह से फिल्म को शेप दिया है…जैसा कि इन्होंने कहा कि ये दृश्यम की वजह से और बेहतर हुए हैं। आप इस फिल्म में देखेंगे कि ये असल में दृश्यम में और बेहतर हुए हैं। सिर्फ लिखने वाले हिस्से में नहीं बल्कि जिस तरह से उन्होंने फिल्म को बनाया है। मुझे लगता है इन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं चाहता हूं लाल सर (मोहनलाल) और जीतू सर (जीतू जोसेफ) फिल्म को देखेंगे, और अगर हमें उनका अप्रूवल मिलता है कि उन्हें फिल्म पसंद आई है, तो मुझे बहुत खुशी होगी।”
चार ताकतों से होगा विजय का सामना
दृश्यम 3 की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी करेंगे। फिल्म में तबू, श्रिया सरन, और रजत कपूर ने वापसी की है। वहीं, फिल्म में दो नए एक्टर्स भी जुड़े हैं। इस फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। इस बार विजय का सामना सिर्फ आईजी मीरा देशमुख से नहीं होगा। इस बार विजय को चार ताकतों से लड़ना पड़ेगा।अजय देवगन की दृश्यम 3 के ट्रेलर को देख लोग कह रहे हैं कि ये साउथ की फिल्म से भी ज्यादा दमदार होने वाली है।
साल 2015 में आई थी पहली दृश्यम
अजय देवगन की दृश्यम पार्ट 1 साल 2015 में आया था। ये फिल्म मोहनलाल की मलयालम में बनी दृश्यम का रीमेक थी। अजय देवगन की इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया। फिल्म ने दुनियाभर में 110 करोड़ की कमाई की। दृश्यम 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दुनियाभर में 342 करोड़ की कमाई की थी। दृश्यम 2 भी मोहनलाल की फिल्म से ही प्रेरित थी।
कब-कब रिलीज हुईं मोहनलाल की दृश्यम?
मोहनलाल की दृश्यम की बात करें तो ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। मोहनलाल ने फिल्म में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया था। फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था। मोहनलाल की दृश्यम 2 साल 2021 में रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म का तीसरा पार्ट इसी साल मई में रिलीज हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



