Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मोहनलाल ने अजय देवगन की दृश्यम द कन्क्लूजन देख दिया अपना रिव्यू,...

मोहनलाल ने अजय देवगन की दृश्यम द कन्क्लूजन देख दिया अपना रिव्यू, बोले- जैसे इसका एंड हुआ वो…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/moha_1791854118829_RI3V_1791854131849_VkYg_d8409420-f209-4515-a927-3f8221bbb689_L1dC.jpg

अजय देवगन की ख्वाहिश थी कि मोहनलाल उनकी फिल्म दृश्यम 3 देखें और अपना रिस्पॉन्स दें। अब मोहनलाल ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है ।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। बता दें कि दृश्यम फिल्म, मलायलम फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक थी जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। कुछ समय पहले मलयालम फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट आया था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब हिंदी वाली दृश्यम का भी एंड पार्ट रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मोहनलाल का अब दृश्यम 3 पर रिएक्शन आया है।

मोहनलाल ने क्या कहा दृश्यम द कन्क्लूजन को देखकर

मोहनलाल ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते हैं, ‘मैंने दृश्यम द कन्क्लूजन देखी और मैं काफी इम्प्रेस हुआ हूं जिस तरह से इस जर्नी का एंड हुआ है। बधाई हो अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट और क्रू को, सबने काफी अच्छा काम किया है।’

अजय चाहते थे मोहनलाल फिल्म देखें

इससे पहले फिल्म की रिलीज से पहले मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय ने यह इच्छा जाहिर की थी कि मोहनलाल उनकी फिल्म देखें।

मलयालम दृश्यम से अलग था तीसरा पार्ट

बता दें कि मोहनलाल की दृश्यम का ही हिंदी रीमेक होता था अजय देवगन की दृश्यम जिसमें स्टोरी सेम होती थी। लेकिन हाल ही में रिलीज हुए तीसरे पार्ट में अलग स्टोरी थी। कई व्यूवर्स का तो ये भी कहना था कि हिंदी वाला पार्ट, मलयालम वर्जन से काफी अच्छा है।

दृश्यम द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दृश्यम द कन्क्लूजन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में ग्रॉस 370.80 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 479.80 करोड़ की कमाई की है।

जयदीप और प्रकाश की एंट्री

दृश्यम द कन्क्लूजन में इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है। वहीं पुरानी कास्ट वही रही है, अजय, तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत।

अजय ने फिल्म को लेकर क्या कहा था

फिल्म को लेकर अजय ने कहा था, ‘अभिषेक और राइटर्स ने काफी मेहनत की है स्क्रिप्ट में पिछले 2 साल से। जिस तरह से इसने शेप लिया है, स्क्रिप्ट लिखी है और जिस तरह से अभिषेक ने फिल्म बनाई है, ये काफी शानदार है। इसके बाद हमने डिसाइड किया कि ये कन्क्लूजन होगा।’

दृश्यम द कन्क्लूजन को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। वहीं उन्होंने ही आमिल कीयान खान और परवेज शेख के साथ इसे लिखा है। वहीं अभिषेक इसके प्रोड्यूसर भी हैं अलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN