Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple ने iOS 27 लॉन्च कर दिया है। जानिए किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा नया iOS 27 अपडेट, कौन-कौन से फीचर्स आएंगे और क्या आपका iPhone भी इस लिस्ट में शामिल है।

iOS 27 Update Roll Out: Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। नए iOS अपडेट के साथ कंपनी कई नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस, स्मार्ट AI टूल्स और Siri में बड़े बदलाव लेकर आई है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन-कौन से iPhone मॉडल्स को यह नया अपडेट मिलेगा।अच्छी बात यह है कि Apple ने इस साल किसी भी पुराने iPhone का सपोर्ट बंद नहीं किया है। यानी जो डिवाइस अभी iOS 26 चला रहे हैं, उन्हें भी iOS 27 का अपडेट मिलेगा। खास बात यह है कि 2019 में लॉन्च हुआ iPhone 11 भी इस लिस्ट में शामिल है। इससे उन लाखों यूजर्स को राहत मिलेगी जो अभी भी पुराने iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं और नया फोन खरीदने की योजना नहीं बना रहे हैं। Apple का कहना है कि iOS 27 केवल नए फीचर्स ही नहीं लाएगा, बल्कि पुराने iPhone की स्पीड और परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाने का काम करेगा।

iOS 27 पाने वाले iPhone की पूरी लिस्ट

Apple के मुताबिक जिन iPhone मॉडल्स पर अभी iOS 26 चल रहा है, उनमें से ज्यादातर को iOS 27 अपडेट मिलेगा। सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट इस प्रकार है:

iPhone 16e

iPhone 17e

iPhone Air

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro Max

iPhone 16 Plus

iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro Max

iPhone 15 Plus

iPhone 15 Pro

iPhone 15 Pro Max

iPhone 14 Plus

iPhone 14 Pro

iPhone 14 Pro Max

iPhone 13 mini

iPhone 13 Pro

iPhone 13 Pro Max

iPhone 12 mini

iPhone 12 Pro

iPhone 12 Pro Max

iPhone 11 Pro

iPhone 11 Pro Max

iPhone SE (2nd Generation)

iPhone SE (3rd Generation)

iOS 27 अपडेट में बाद आईफोन में मिलेंगे ये नए फीचर्स

1. Apple ने इस बार फोन के डिजाइन, परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और AI फीचर्स पर खास फोकस किया है। अपडेट के बाद यूजर्स को नया और ज्यादा मॉडर्न इंटरफेस देखने को मिलेगा, जिससे iPhone का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान और आकर्षक हो जाएगा।

2. Siri को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है, जिससे वह यूजर की कमांड को बेहतर तरीके से समझ पाएगी और कई काम तेजी से कर सकेगी। इसके अलावा Apple Intelligence से जुड़े नए AI फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है, जो मैसेज लिखने, नोट्स बनाने, टेक्स्ट को समझने और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करेंगे।

3. सिक्योरिटी के मामले में भी iOS 27 बड़ा अपग्रेड लेकर आया है। नए प्राइवेसी कंट्रोल्स और सिक्योरिटी फीचर्स की मदद से यूजर्स का डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही ऐप्स की परफॉर्मेंस में सुधार, बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, स्मूथ एनिमेशन और तेज रिस्पॉन्स देखने को मिलेगा।

4. Apple का दावा है कि अपडेट के बाद iPhone ज्यादा फास्ट, स्टेबल और भरोसेमंद अनुभव देगा। वहीं मैसेज, फोन, कैमरा, Photos और Safari जैसे कई सिस्टम ऐप्स में भी नए फीचर्स और सुधार शामिल किए गए हैं, जिससे पूरे iPhone का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगा।

iPhone में iOS 27 अपडेट ऐसे इंस्टॉल करें

स्टेप 1: सबसे पहले अपने iPhone को Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें और बैटरी कम से कम 50% रखें। बेहतर होगा कि फोन चार्जिंग पर लगा हो।

स्टेप 2: iPhone में Settings ऐप खोलें।

नीचे स्क्रॉल करके General ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 3: अब Software Update पर क्लिक करें। अगर iOS 27 अपडेट आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर अपडेट दिखाई देगा।

स्टेप 4: Download and Install बटन पर टैप करें। यदि पूछा जाए तो अपना iPhone पासकोड डालें और Apple की शर्तों (Terms & Conditions) को स्वीकार करें।

स्टेप 5: अपडेट डाउनलोड होने के बाद Install Now पर टैप करें। आपका iPhone रीस्टार्ट होगा और कुछ मिनटों में iOS 27 इंस्टॉल हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN