Home - म्यूजिक लवर्स की हुई मौज! 230 रुपए से शुरू होने वाले इन...

म्यूजिक लवर्स की हुई मौज! 230 रुपए से शुरू होने वाले इन 3 प्लान्स में अब FREE मिलेगा Spotify का सब्सक्रिप्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप म्यूजिक सुनने के लिए Spotify इस्तेमाल करते हैं, तो Vodafone Idea (Vi) आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। कंपनी अपने तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। यानी अब यूजर्स को अलग से Spotify Premium खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Vi के नए प्लान 230 रुपए, 250 रुपए और 435 रुपए की कीमत में आते हैं। इन सभी की वैधता 28 दिन है, लेकिन हर प्लान के साथ मिलने वाले फायदे अलग-अलग हैं। जानें इन सभी प्लान्स में मिलने वाले फायदों के बारे में:

Vi के 435 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे

अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो 435 रुपए Vi Non-Stop Hero Plan सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और Spotify Premium भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलता है।

Vi के 250 रुपए वाले प्लान के बेनेफिट्स

Vi का 250 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें बेसिक डेटा और कॉलिंग चाहिए। इसमें 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें भी Spotify Premium शामिल है, जिससे कम कीमत में भी प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग का मजा लिया जा सकता है।

Vi के 230 रुपए वाले प्लान की खासियतें

Vi का 230 रुपए वाला प्लान एक डेटा पैक की तरह काम करता है। इसमें 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही Spotify Premium और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया गया है। इनमें JioHotstar, ZEE5, Sony LIV, FanCode और Lionsgate Play जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। अगर आपको कॉलिंग की बजाय डेटा और एंटरटेनमेंट चाहिए, तो यह प्लान अच्छा हो सकता है।

Spotify Premium में क्या मिलेगा?

Spotify Premium के साथ यूजर्स को कई सुविधाएं मिलती हैं। इसमें गाने बिना ऐड के सुन सकते हैं, पसंदीदा प्लेलिस्ट डाउनलोड करके ऑफलाइन चला सकते हैं, अनलिमिटेड स्किप का ऑप्शन मिलता है और हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग का भी फायदा मिलता है। यानी इंटरनेट कमजोर होने पर भी डाउनलोड किए गए गाने आराम से सुने जा सकते हैं।

Spotify Premium ऐसे एक्टिवेट करें

Vi ने बताया है कि ग्राहक Vi App के जरिए Spotify Premium एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में जाकर Claim Benefits सेक्शन खोलना होगा। वहां Spotify Premium के सामने Claim पर टैप करें और अपने मौजूदा Spotify अकाउंट से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाकर सर्विस शुरू करें। Spotify का सब्सक्रिप्शन आपके रिचार्ज की वैलिडिटी तक एक्टिव रहेगा। बता दें कि भारत में Spotify Premium Standard की मौजूदा कीमत 139 रुपए प्रति माह है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN