Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यामी गौतम करेंगी ‘रावण वध’, दिल्ली की लव कुश रामलीला में दिखेगा...

यामी गौतम करेंगी ‘रावण वध’, दिल्ली की लव कुश रामलीला में दिखेगा खास नजारा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/nayi_naveli_ravan_dahan_1792478544924_YhQh_1792478562913_F2Um_e5e81858-870b-4334-9865-3ac3f5eba465_ELoI.png

दिल्ली की फेमस लव कुश रामलीला में आज एक्ट्रेस यामी गौतम प्रतीकात्मक रावण वध करेंगी। हाल ही में रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म नई नवेली में भी एक सीन ऐसा है जहां यामी गौतम रावण वध करती नजर आई हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म नई नवेली हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक सीन है जहां यामी गौतम रावण का दहन करती नजर आईं हैं। अब ये सीन फिल्म से निकल कर असल लाइफ में भी यामी गौतम करने जा रही हैं। दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में आज यामी गौतम प्रतीकात्मक रूप से ‘रावण वध’ करेंगी।

लव कुश रामलीला में आएंगी यामी गौतम

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आज (20 अक्टूबर) दशहरा के अवसर पर मशहूर ‘लव कुश रामलीला’ में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस यामी गौतम हजारों दर्शकों के सामने रावण पर प्रतीकात्मक तीर चलाएंगी।

ये भी पढ़ें: कहां रिलीज होगी यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म? कितना करना होगा इंतजार?

यामी गौतम करेंगी रावण वध

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि इस बार हमारी रामलीला की थीम महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि महिलाएं केवल प्रेम, करुणा और शक्ति का प्रतीक नहीं हैं। उनमें अन्याय और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़े होने का साहस भी है। वो (यामी गौतम) दिल्ली और पूरे देश की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी और एक सशक्त संदेश देंगी कि बुराई पर अच्छाई की जीत में महिलाओं की भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है।”

ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने यामी गौतम से पूछा- तुमको ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करने के लिए पैसे मिले थे?

क्यों यामी गौतम से करवा रहे रावण वध?

अरुण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रावण केवल एक पौराणिक किरदार नहीं है, ये घमंड, अन्याय और समाज में बुराइयों का प्रतीक है। इस साल एक महिला के द्वारा रावण वध करवाना महिला सशक्तिकरण, उनकी गरिमा और सम्मान के बारे में एक सशक्त और सकारात्मक संदेश देगा।

ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन, यामी गौतम समेत सभी विनर्स को मिला कैश प्राइज, जानें किसे कितने पैसे मिले

यामी गौतम से पहले ये सितारे बन चुके हैं लव कुश रामलीला का हिस्सा

यामी गौतम से पहले भी कई सितारे दिल्ली की फेमस लव कुश रामलीला का हिस्सा बन चुके हैं। इन सितारों की लिस्ट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम, प्रभास, करीना कपूर और रोहित शेट्टी का नाम शामिल है।

यामी गौतम की नई नवेली में नजर आए हैं ये सितारे

यामी गौतम की बात करें तो उनकी फिल्म नई नवेली 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यामी गौतम के साथ-साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर, आदित्य कुलश्रेष्ठ और मीता वशिष्ठ जैसे कलाकार नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं…

क्या है नई नवेली का प्लॉट?

फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ के संयुक्त परिवार की कहानी है। मोहिनी और राजा की शादी के बाद कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब परिवार के कुछ सदस्यों को लगता है कि नई-नवेली दुल्हन कोई चुड़ैल है।

नई नवेली ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

नई नवेली के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4 करोड़, तीसरे दिन 4.40 करोड़, चौथे दिन 2.65 करोड़ और 5वें दिन यानी आज सुबह 11 बजे तक 40 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अबतक 14.70 करोड़ की कमाई कर ली है।

यामी गौतम की बात करें तो उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज यामी गौतम फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म विक्की डोनर से अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN